होम / डिजिटल / EORTV ने अपनी कोर टीम को कुछ यूं दी मजबूती

EORTV ने अपनी कोर टीम को कुछ यूं दी मजबूती

पिछले दिनों लॉन्च हुए ‘ओवर द टॉप’ (OTT) मीडिया सर्विस प्लेटफॉर्म ‘EORTV’ ने प्लेस्टोर पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पिछले दिनों लॉन्च हुए ‘ओवर द टॉप’ (OTT) मीडिया सर्विस प्लेटफॉर्म ‘EORTV’ ने प्लेस्टोर (Playstore) पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इसके साथ ही इसने अपनी कोर टीम में कई प्रमुख पदों पर नियुक्तियां भी की हैं। इसके तहत भारत भूषण नौटियाल ने यहां बतौर एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर जॉइन किया है। मुंबई यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान में ग्रेजुएट नौटियाल मुंबई से पब्लिश होने वाले साप्ताहिक हिंदी अखबार ‘नूतन सवेरा’ (Nutan Savera) के एडिटर हैं। उनके अन्य बिजनेस वेंचर्स में उत्तराखंड और महाराष्ट्र में कई रियल एस्टेट और इंफ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा वह ‘Dreamzz Images’ की क्रिएटिव टीम का हिस्सा भी हैं।

नौटियाल के अलावा ‘EORTV’ में मिहीर शाह (Miiheer Shah) ने चीफ स्ट्रैटेजी के रूप में जॉइन किया है। मिहिर शाह ने मात्र 16 साल की उम्र में बतौर मोटिवेशनल लीडर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई नाटकों में अपनी भूमिका निभाई है। एक एंटरप्रिन्योर के साथ-साथ उन्होंने एक एनजीओ School Of Ur Life ( SOUL) भी शुरू किया है, जहां वह लोगों के लाइफ स्किल्स को बढ़ाने की दिशा में काम करते हैं।

इसके साथ ही ‘पीटर फर्नांडिस’ (Peter Fernandes) यहां चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे। पीटर ने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ की थी। अपने 26 साल से ज्यादा के करियर में वह ‘हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड’ और ‘Radio City 91.1 एफएम’ जैसे तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह ‘Zee Entertainment Enterprise Limited’ और ‘Viacom 18 Media Pvt Ltd’ में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं।    

वहीं, ‘डोमिनिक सैवियो डिसूजा’ (Dominic Savio D’Souza) ने ‘EORTV’   में जनरल काउंसल (General Counsel) के रूप में जॉइन किया है। डोमिनिक एक लीगल प्रोफेशनल हैं और वह दो दशक से ज्यादा समय से भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। कानून की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है। 

इन चारों प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के बारे में ‘EORTV’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. कौशिक इजारदार और दीपक पांडेय का कहना है, ‘हम भारत भूषण और मिहीर शाह के टीम में आने से काफी खुश हैं और ‘EORTV’ को निश्चित रूप से इनकी विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा। वहीं, पीटर और डोमिनिक के आने से भी ‘EORTV’ को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।

बता दें कि ‘EORTV’  एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) और इसी तरह की हार्मोनल चुनौतियों का सामना कर रहे समुदाय के बारे में समाज में स्वीकार्यता लाने के लिए उनसे जुड़ी स्टोरीज पर फोकस करता है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को शुरू करने का उद्देश्य लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने के साथ शांति, समानता, बंधुत्व और भाईचारा को बढ़ावा देना है।


टैग्स कौशिक इजारदार भारत भूषण नौटियाल मिहीर शाह पीटर फर्नांडिस डोमिनिक सैवियो डिसूजा Dominic Savio D’Souza
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago