होम / डिजिटल / EORTV में बड़ी भूमिका निभाएगी प्रफेशनल्स की ये ‘तिकड़ी’
EORTV में बड़ी भूमिका निभाएगी प्रफेशनल्स की ये ‘तिकड़ी’
ओवर द टॉप मीडिया सर्विस प्लेटफॉर्म ‘EORTV’ ने अपनी मैनेजमेंट टीम में नियुक्तियों की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
ओवर द टॉप मीडिया सर्विस प्लेटफॉर्म ‘EORTV’ ने अपनी मैनेजमेंट टीम में नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत दीपक पांडे ने यहां बतौर एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर जॉइन किया है। उनके ऊपर कंपनी के पूरे रचनात्मक कार्यों (creative dimension) की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के पूर्व डायरेक्टर (कॉमर्शियल्स) उदय पानसरे (Uday Pansare) ने यहां चीफ बिजनेस ऑफिसर के तौर पर जॉइन किया है। उनके ऊपर भारत में इसके बिजनेस की पूरी जिम्मेदारी होगी।
पानसरे मुंबई से अपना कामकाज संभालेंगे। EORTV को जॉइन करने से पहले पानसरे ‘वायकॉम18’ में डायरेक्टर (कॉमर्शियल्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां वह ‘VOOT’, ‘MTV’, ‘Colors Gujarati and Marathi, Colors infinity और INS (Events) के बिजनेस का काम संभाल रहे थे।
इसके अलावा निश्कल वैद्य (Nishkal Vaidya) ने यहां चीफ ह्यूमन रिसॉर्स ऑफिसर के पद पर जॉइन किया है। निश्कल को एचआर के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है।
बता दें कि ‘EORTV’ एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) और इसी तरह की हार्मोनल चुनौतियों का सामना कर रहे समुदाय के बारे में समाज में स्वीकार्यता लाने के लिए उनसे जुड़ी स्टोरीज पर फोकस करता है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को शुरू करने का उद्देश्य लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने के साथ शांति, समानता, बंधुत्व और भाईचारा को बढ़ावा देना है।
इस बारे में ‘EORTV’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक इजारदार का कहना है, ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए यह समय काफी उत्साहजनक है, क्योंकि देश में डिजिटल कंटेंट की ग्रोथ में काफी इजाफा हो रहा है। ऐसे समय में उदय की चीफ बिजनेस ऑफिसर के रूप में नियुक्ति को लेकर हम काफी रोमांचित हैं।’
वहीं, दीपक पांडे का कहना है, ‘मीडिया, एंटरटेनमेंट और टेक्नोलॉजी के साथ उन्हें ओटीटी क्षेत्र का भी काफी अनुभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में EORTV एक नया मुकाम हासिल करेगी। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’
अपनी नियुक्ति के बारे में उदय का कहना है, ‘डिजिटल में हो रहे परिवर्तन के दौर में EORTV की अपने सबस्क्राइबर्स को मनोरंजन प्रदान करने के लिए बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध कराने के साथ-साथ तमाम नए फीचर्स को शामिल करने की भी योजना है। EORTV की टीम पिछले करीब एक साल से यूजर इंटरफेस (User Interface) पर काम कर रही है और ऐसे नए फीचर्स तैयार किए हैं, जो ऑडियंस को निश्चित रूप से एक नया ही अनुभव प्रदान करेंगे। EORTV रीजनल कंटेंट मेकर्स के साथ भी मिलकर काम कर रही है, ताकि इसमें रीजनल का ‘तड़का’ भी डाला जा सके। स्टोरीज का पहला सेट तैयार है और सरकार से शूटिंग की इजाजत मिलते ही इसे जल्द ही फ्लोर पर ले जाया जाएगा।’
निश्कल वैद्य की नियुक्ति के बारे में दीपक पांडे का कहना है, ‘निश्कल के पास काफी अनुभव है। उन्हें एचआर की अच्छी समझ है। उनके आने से ऑर्गनाइजेशन में और अधिक वैल्यू जुड़ेगी।’ वहीं, कौशिक इजारदार का कहना है, ‘मैं ऑर्गनाइजेशन में निश्कल का स्वागत करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनका अनुभव ऑर्गनाइजेशन के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।’
टैग्स दीपक पांडे कौशिक इजारदार उदय पानसरे निश्कल वैद्य