होम / डिजिटल / एलन मस्क ने लॉन्च किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप ‘xAI’

एलन मस्क ने लॉन्च किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप ‘xAI’

खरबपति बिजनेसमैन और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ के मालिक एलन मस्क ने एक नया कदम उठाते हुए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप ‘xAI’ लॉन्च किया है। इस स्टार्टअप का नेतृत्व एलन मस्क करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

खरबपति बिजनेसमैन और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ (Twitter) के मालिक एलन मस्क ने एक नया कदम उठाते हुए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप ‘xAI’ लॉन्च किया है। इस स्टार्टअप का नेतृत्व एलन मस्क करेंगे।

माना जा रहा है कि कथित तौर पर कंपनी के लिए चैटजीपीटी का विकल्प तैयार करना एक चुनौती है। इसी वजह से इसे लॉन्च किया गया है। इस लॉन्चिंग के मौके पर ‘OpenAI’ में निवेशक मस्क ने कहा, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सुरक्षित (safer AI) रखने के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया गया है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क का कहना है कि नई कंपनी का उद्देश्य 'वास्तविकता को समझना' और जिंदगी के सामने आने वाले तमाम बड़े-बड़े सवालों का जवाब तलाशना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मस्क के हवाले से कहा गया है, ‘मुझे लगता है कि यह इस दृष्टिकोण से मानवता-समर्थक होगा कि मानवता गैर-मानवता की तुलना में कहीं अधिक दिलचस्प है।’

बता दें कि एलन मस्क पूर्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े खतरों के बारे में चेताते रहे हैं और इसे हमारे अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा करार देते रहे हैं।


टैग्स एलन मस्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago