होम / डिजिटल / न्यूज पोर्टल के पत्रकार की गिरफ्तारी पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता, उठाई ये मांग

न्यूज पोर्टल के पत्रकार की गिरफ्तारी पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता, उठाई ये मांग

एडिटर्स गिल्ड ने उत्तराखंड प्रशासन से एक पत्रकार की तत्काल रिहाई की मांग की है, जिसे हाल ही में सूबे की पुलिस ने जातियों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

संपादकों के निकाय एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उत्तराखंड प्रशासन से एक पत्रकार की तत्काल रिहाई की मांग की है, जिसे हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने जातियों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

एडिटर्स गिल्ड ने कहा कि पुलिस ने न्यूज पोर्टल 'जंजवार' के लिए काम करने वाले किशोर राम को 24 फरवरी को पिथौरागढ़ से भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए के तहत जातियों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

गिल्ड ने एक बयान में कहा, ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया न्यूज पोर्टल जंजवार के लिए काम करने वाले पत्रकार किशोर राम की उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी से बेहद व्यथित है।’

बयान में कहा गया, ‘जातियों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में राम को भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह बेहद चिंताजनक है, क्योंकि राम कुछ समय से हाशिए पर पड़े वर्गों और निचली जातियों से संबंधित मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं।’

गिल्ड ने उल्लेख किया कि राम के खिलाफ दो अलग-अलग घटनाओं पर रिपोर्टिंग को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें एक घटना 13 फरवरी को एक दलित युवक की मौत से संबंधित है, तो वहीं दूसरी घटना 18 फरवरी को कम उम्र की दो दलित महिलाओं के बलात्कार से संबंधित है।

गिल्ड ने कहा कि दोनों मामलों में राम ने उन लोगों का साक्षात्कार लिया, जो परिवार के सदस्यों सहित पीड़ितों को जानते थे और वीडियो वेबसाइट पर अपलोड किया था।

इसने कहा, ‘पुलिस ने अपनी शिकायत में राम पर परिवार के सदस्यों से लोगों की जाति पूछने और उच्च जाति के लोगों द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों की हत्या के बारे में बोलने का आरोप लगाया है।’

गिल्ड ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि केवल जाति आधारित अपराधों की रिपोर्टिंग को गिरफ्तारी के आधार के रूप में उद्धृत किया जा रहा है।

बयान में कहा गया, ‘एडिटर्स गिल्ड किशोर राम की तत्काल रिहाई की मांग करता है।’

गिल्ड ने राज्य प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से ‘सामाजिक और जाति आधारित मुद्दों पर रिपोर्ट करने के पत्रकारों के अधिकार के खिलाफ धमकी के औजार’ के रूप में दंड कानूनों का उपयोग न करने का भी आग्रह किया।


टैग्स पत्रकार न्यूज पोर्टल एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया गिरफ्तार उत्तराखंड जंजवार किशोर राम
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago