होम / डिजिटल / E4m समूह ने की DigiOne अवॉर्ड्स की घोषणा, इन कैटेगरी में करें आवेदन
e4m समूह ने की DigiOne अवॉर्ड्स की घोषणा, इन कैटेगरी में करें आवेदन
विजेताओं को 15 मई 2020 को दिल्ली-एनसीआर में होने वाले एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने ऑनलाइन मीडिया और पब्लिशिंग के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को नई पहचान व सम्मान देने के लिए ‘डिजिवन’ (DigiOne) अवॉर्ड्स लॉन्च करने की घोषणा की है।
इन अवॉर्ड्स को तीन ग्रुप्स (वेबसाइट्स, विडियो और मोबाइल साइट्स व ऐप्स) में बांटा गया है। तीनों ग्रुप्स में इंड्स्ट्री, फीचर और डिजाइन अथवा परफॉर्मेंस व क्राफ्ट से संबंधित अवॉर्ड्स कैटेगरी होंगी।‘वेबसाइट’ ग्रुप की बात करें तो इसमें हास्य से लेकर न्यूज और एंटरटेनमेंट कैटेगरी को शामिल किया गया है। ऑनलाइन विडियो ग्रुप में न्यूज, स्पोर्ट्स, पब्लिक सर्विस, म्यूजिक, ट्रेलर्स और रियलिट शोज जैसी कैटेगरी शामिल हैं।
बता दें कि एक एंट्री को कई कैटेगरी (मल्टीपल कैटैगरी) में शामिल किया जा सकता है। मल्टीपल कैटेगरी में मिलने वाली एंट्रीज की हर कैटेगरी के लिए अलग से समीक्षा की जाएगी और वे कई अवॉर्ड्स भी जीत सकती हैं।
इस बारे में ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा का कहना है, ‘ बिजनेस से लेकर दैनिक जीवन में ऑनलाइन मीडिया की जबर्दस्त ग्रोथ और इस दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाने के लिए हमने ये अवॉर्ड्स शुरू किए हैं।’
इन अवॉर्ड्स के लिए शामिल होने वाली एंट्रीज का मूल्यांकन मीडिया, मार्केटिंग, एडवर्टाइजिंग, फिल्म मेकिंग, डिजिटल मीडिया और डिजाइन से जुड़े दिग्गजों द्वारा किया जाएगा। विजेताओं को 15 मई 2020 को दिल्ली-एनसीआर में होने वाले एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं में शामिल एंट्रीज को ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के सभी ऑनलाइन और पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म्स (exchange4media.com, Impact और Pitch) में भी शामिल किया जाएगा।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स इंटरनेट अवॉर्ड्स एक्सचेंज4मीडिया डॉ. अनुराग बत्रा बिजनेस वर्ल्ड