होम / डिजिटल / दिव्या चड्ढा ने Spotify से ली विदाई, थामा Amazon Music India का दामन
दिव्या चड्ढा ने Spotify से ली विदाई, थामा Amazon Music India का दामन
डिजिटल और म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली मार्केटिंग प्रोफेशनल दिव्या चड्ढा ने इस हफ्ते Amazon Music India में नई जिम्मेदारी संभाल ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
डिजिटल और म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली मार्केटिंग प्रोफेशनल दिव्या चड्ढा ने इस हफ्ते Amazon Music India में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' को मिली उच्च स्तरीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है। उन्होंने Spotify को अलविदा कह दिया है।
Spotify India में दिव्या चड्ढा ब्रैंड और कंज्यूमर मार्केटिंग हेड के रूप में कार्यरत थीं। इस भूमिका में उन्होंने ब्रैंड की पहचान और देश में उसकी ग्रोथ को आकार देने में अहम भूमिका निभाई।
इससे पहले भी चड्ढा ने कई प्रमुख ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे Amazon में सीनियर ब्रैंड मार्केटिंग मैनेजर रही हैं और eBay Inc. में मार्केटिंग और मर्चेंडाइजिंग की असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
Amazon Music India में उनकी यह नई पारी उनके ब्रैंड और कंज्यूमर मार्केटिंग के गहरे अनुभव को साथ लेकर आएगी, जिससे देश के प्रतिस्पर्धी म्यूजिक स्ट्रीमिंग बाजार में प्लेटफॉर्म की मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।
हालांकि अब तक Amazon Music India या दिव्या चड्ढा की ओर से इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 'एक्सचेंज4मीडिया' ने दोनों पक्षों से संपर्क किया है। फिलहाल उनके जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है।
टैग्स