होम / डिजिटल / वर्ल्ड कप 2023: IND Vs NZ के सेमीफाइनल मैच के दौरान डिज्नी+ हॉटस्टार का टूटा ये रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप 2023: IND vs NZ के सेमीफाइनल मैच के दौरान डिज्नी+ हॉटस्टार का टूटा ये रिकॉर्ड
इंडिया और न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'डिज्नी + हॉस्टार' (Disney+ Hotstar) पर एक साथ लाइव मैच देखने का रिकॉर्ड टूट गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही कैप्टन रोहित शर्मा की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 19 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है। वानखेड़े में खेले गए सेमीफाइनल में जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई और कई बड़े रिकॉर्ड बने। इंडिया और न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'डिज्नी + हॉस्टार' (Disney+ Hotstar) पर एक साथ लाइव मैच देखने का रिकॉर्ड टूट गया है। 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हॉटस्टार पर एक साथ इंडिया को जीतते हुए देखा।
बता दें कि इससे पहले इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच को अब तक सबसे ज्यादा 4.4 करोड़ दर्शकों ने एक साथ लाइव देखा था, जोकि एक रिकॉर्ड था और अब इस सेमीफाइनल को 5.3 करोड़ लोगों ने एक साथ लाइव देखा, जिससे डिज्नी+ हॉटस्टार के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।
दरअसल, इससे पहले 22 अक्टूबर को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच को एक साथ 4.3 करोड़ दर्शकों ने लाइव देखा था, जबकि इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच को 3.5 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा था।
बता दें कि हॉटस्टार पर वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में हो रही है।
टैग्स डिज्नी + हॉटस्टार ICC Men’s Cricket World Cup 5 करोड़ दर्शक सेमी फाइनल वर्ल्ड कप