होम / डिजिटल / शर्मनाक: टाइम्स समूह की वेबसाइट पर गलतियों के अंबार वाला इंटरव्यू

शर्मनाक: टाइम्स समूह की वेबसाइट पर गलतियों के अंबार वाला इंटरव्यू

पिछले 10 सालों से ये वेबसाइट पुरुषों की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर अंग्रेजी में काम कर रही है। हाल ही में हिंदी में इस वेबसाइट को शुरू किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बॉलिवुड एक्टर सैफ अली खान का इंटरव्यू हाल ही में एक वेबसाइट पर छपा है। बताया जाता है कि इस इंटरव्यू को अंग्रेजी वेबासइट से ट्रांसलेट करके लगाया गया है। यहां तक तो ठीक है, लेकिन हिंदी में छपे इस इंटरव्यू में भाषा और व्याकरण की तमाम गलतियां हैं। ऐसे ही एक पाठक ने इन गलतियों के बारे में बताते हुए अपने विचार शेयर किए हैं। इन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं।

‘आज के दौर की हिंदी पत्रकारिता में भाषाई शुद्धता की उम्मीद न के बराबर ही हो चली है। लेकिन पत्रकारिता के कुछ नामी ब्रैंड से अभी भी ये उम्मीद की जाती है कि वे भाषाई शुद्धता के स्तर का ध्यान जरूर रखेंगे। रोजमर्रा के कामों में हिंदी की गलतियां छूट जाना इतनी चिंताजनक बात अब नहीं रह गई है। लेकिन जब आपके सामने एक बड़ी सेलेब्रिटी का इंटरव्यू हो, तब ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

ऐसा ही कुछ हुआ टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ। टाइम्स समूह के टाइम्स इंटरनेट का प्रोडक्ट है Mensxp। पिछले 10 सालों से यह वेबसाइट पुरुषों की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर अंग्रेजी में काम कर रही है। हाल ही में हिंदी में इस वेबसाइट को शुरू किया गया है। मैं पिछले कई वर्षों से अंग्रेजी की इस वेबसाइट का पाठक रहा हूं। जब इसे हिंदी में शुरू करने की जानकारी मिली तो मन बहुत खुश हुआ। आखिर अपनी भाषा में कुछ पढ़ने का सुख अलग ही होता है।

Mensxp हर महीने किसी सेलिब्रिटी का इंटरव्यू डिजिटल कवर के तौर पर छापती है। इन सितारों में कई बड़े नाम शामिल हैं। मैं खुद इन डिजिटल कवर्स का फैन रहा हूं। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर का इंटरव्यू मुझे इस वेबसाइट पर बहुत अच्छा लगा। पहले मैं इन इंटरव्यू को अंग्रेज़ी में पढ़ता था, लेकिन हिंदी की वेबसाइट शुरू होने के बाद कुछ कवर इंटरव्यू हिंदी में भी प्रकाशित किये गए।

अगस्त में वेबसाइट ने सैफ अली खान के ऊपर डिजिटल कवर निकाला है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसे अलशार ने लिखा है। हिंदी वेबसाइट में लेख के अंत में दी गई जानकारी के अनुसार अंग्रेजी के इसआर्टिकल का हिंदी अनुवाद किया है मृदुल राजपूत ने। लेकिन Mensxp की हिंदी वेबसाइट पर इस कवर को देखने के बाद यह अनुवाद असल में ट्रांसलेशन के नाम पर भाषाई आतंकवाद और हिंदी पट्टी में ही हिंदी की दुर्दशा का जीता-जागता प्रमाण दिखता है।

एक बड़े सुपरस्टार पर लिखे गए इस लेख में हिंदी की इतनी अनगिनत अशुद्धियां हैं कि पढ़ने वाला भी अपना माथा पीट ले। कई जगह सैफ अली खान को शैफ अली खान तक लिख दिया गया है। यहां तक कि अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करते वक़्त अर्थ का अनर्थ भी कर दिया गया है। कई शब्द ऐसे हैं, जिनका कोई मतलब ही नहीं। लगता है अनुवाद करने वाले व्यक्ति ने गूगल ट्रांसलेट का उपयोग कम दुरुपयोग ज्यादा किया है। बेसिरपैर के हिंदी में अनुवाद किये गए इंटरव्यू को पता नहीं सैफ अली खान ने देखा होगा या नहीं। शायद नहीं ही देखा होगा, क्योंकि अगर देखेंगे तो शायद अपने इंटरव्यू की इस दुर्दशा को देखकर वो अंग्रेज़ी में भी कभी दोबारा Mensxp को इंटरव्यू नहीं देना चाहेंगे।

असल मे टाइम्स जैसे संस्थान जो मुख्यतः अंग्रेजी में काम करते हैं, उन्हें हिंदी के लेखकों के बारे में शायद ये जानकारी नहीं होगी कि हिंदी पट्टी के अधिकांश लेखक ढंग की हिंदी तक नहीं लिख पाते और अनुवाद तो खैर छोड़ ही दीजिये। हालांकि कई अखबार और कई वेबसाइट अपने लेख में हिंदी की कुछ गलतियां कर जाते हैं, लेकिन जिस तरह से इस इंटरव्यू को लिखा गया, वो बताता है कि कैसे हिंदी के लोग ही हिंदी की हत्या करने पर तुले हुए हैं। कम से कम टाइम्स जैसे संस्थानों से भाषाई शुद्धता की उम्मीद  होनी चाहिए।’

नोट: Menxp ने समाचार4मीडिया डॉट कॉम पर स्टोरी प्रकाशित होने के बाद उसे सुधार लिया है। उन्होंने हमें बताया है कि गलती से संपादित कॉपी की बजाए असंपादित कॉपी लाइव हो गई थी। हालांकि वे स्टोरीज के लाइव होने की प्रक्रिया में पूरी सतर्कता बरतते हैं।  Mensxp पर संपादित स्टोरी को आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

 इससे पहले वेबसाइट पर प्रकाशित इंटरव्यू में किस तरह की गलतियां थीं, इसे आप नीचे स्क्रीनशॉट के जरिए देख सकते हैं। 



टैग्स टाइम्स इंटरनेट सैफ अली खान
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago