होम / डिजिटल / डिजिटल मीडिया जगत में ‘रिपोर्टर जी’ की एंट्री, इस तरह की खबरों को देगा प्राथमिकता
डिजिटल मीडिया जगत में ‘रिपोर्टर जी’ की एंट्री, इस तरह की खबरों को देगा प्राथमिकता
‘श्रेयमन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (shareymann media pvt ltd) कंपनी के बैनर तले लॉन्च हुए इस डिजिटल न्यूज चैनल का ऑफिस और स्टूडियो दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में बनाया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
डिजिटल मीडिया जगत में एक और नेशनल डिजिटल न्यूज चैनल ‘रिपोर्टर जी’ (Reporter Ji) ने दस्तक दी है। ‘श्रेयमन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (shareymann media pvt ltd) कंपनी के बैनर तले लॉन्च हुए इस डिजिटल न्यूज चैनल का ऑफिस और स्टूडियो दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में बनाया गया है।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ‘यह डिजिटल न्यूज चैनल देश के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों में रिपोर्टर्स की टीम तैयार करेगा, जो हर मुद्दे को देश के सामने रखने का काम करेंगे। इस चैनल का मकसद सिर्फ मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि उन्हें समाधान तक पहुंचाना होगा।
इस चैनल का मकसद है कि यह हर उस खबर को सामने लाए, जो देश के एक-एक व्यक्ति के सरोकार से जुड़ी हो। यह चैनल निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता पर खड़ा होगा। चैनल की टीम का हर वक्त ये प्रयास होगा कि वह हर दर्शक की उम्मीदों पर खरा उतरे।’
इसके साथ ही चैनल की ओर से यह भी कहा गया है, ’रिपोर्टर जी उन खबरों को दर्शकों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाने का काम करेगा, जो आज के दौर के तमाम खबरिया चैनल नहीं दिखा पाते हैं। यह चैनल यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और वेब पर भी मौजूद है। श्रेयमन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का विजन है कि भविष्य में इस चैनल को देश के विभिन्न राज्यों में भी लॉन्च किया जाए, ताकि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ प्रदेश के मुद्दों को भी बेबाकी से उठाया जा सके।’
टैग्स चैनल लॉन्च डिजिटल न्यूज चैनल डिजिटल चैनल श्रेयमन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड रिपोर्टर जी