होम / डिजिटल / 'द वायर' के कार्यालय पहुंची दिल्ली पुलिस, बताई वजह

'द वायर' के कार्यालय पहुंची दिल्ली पुलिस, बताई वजह

दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में स्थित न्यूज वेबसाइट ‘द वायर’ के कार्यालय में 23 जुलाई को दिल्ली पुलिस पहुंची और इसके संस्थापक व संपादक सिद्धार्थ वरदराजन से पूछताछ की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में स्थित न्यूज वेबसाइट ‘द वायर’ के कार्यालय में 23 जुलाई को दिल्ली पुलिस पहुंची और इसके संस्थापक व संपादक सिद्धार्थ वरदराजन से पूछताछ की। इसकी जानकारी वरदराजन ने ट्विटर पर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर, विनोद दुआ और आरफा खानम शेरवानी के संबंध में उनसे सवाल पूछे। 

सिद्धार्थ वरदराजन से उनके कार्यालय पहुंचे पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि विनोद दुआ कौन हैं? स्वरा भास्कर कौन हैं? क्या मैं आपका रेंट अग्रीमेंट देख सकता हूं? क्या मैं आरफा से बात कर सकता हूं?

सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जाने के घंटों बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से इस मामले में स्पष्टीकरण आया, जिसमें नई दिल्ली जिले के डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि यह 15 अगस्त से संबंधित रूटीन चेकिंग का हिस्सा था। डीसीपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा को लेकर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के संबंध में ‘द वायर’ के कार्यालय इलाके के पुलिसकर्मी गए थे। 

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उपाय, जैसे किरायेदार सत्यापन, गेस्ट हाउस की जांच पूरी दिल्ली में किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी जिन कार्यालय का सत्यापन करने गए थे, उसके प्रवेश द्वार पर कोई साइनबोर्ड नहीं था।

अपने ट्वीट के साथ डीसीपी ने कार्यालय का फोटो भी भेजा है, जिस पर किसी कार्यालय का बोर्ड नहीं लगा था।

बता दें कि ‘द वायर’ दुनियाभर के उन 16 मीडिया संस्थानों में से एक है, जो पेगासस प्रोजेक्ट में शामिल थे। इसी वेबसाइट ने फ्रांस स्थित गैर-लाभकारी फॉरबिडन स्टोरीज और मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल के साथ मिलकर पेगासस की मदद से सबसे पहले जासूसी की खबर का खुलासा किया था।

 


टैग्स द वायर दिल्ली पुलिस डीसीपी
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago