होम / डिजिटल / DB कॉर्प ने लॉन्च किया मोबाइल न्यूज ऐप ‘भास्कर इंग्लिश’
DB कॉर्प ने लॉन्च किया मोबाइल न्यूज ऐप ‘भास्कर इंग्लिश’
डीबी कॉर्प ने हाल ही में आधिकारिक रूप से ‘भास्कर इंग्लिश’ नामक एक मोबाइल न्यूज एप्लिकेशन लॉन्च किया है
Vikas Saxena 1 year ago
डीबी कॉर्प ने हाल ही में आधिकारिक रूप से ‘भास्कर इंग्लिश’ नामक एक मोबाइल न्यूज एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य कई भाषाओं में विश्वसनीय पत्रकारिता के रूप में अपनी पहुंच का विस्तार करना है।
कंपनी ने हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी।
यह लॉन्चिंग कंपनी की वैश्विक स्तर पर विविध दर्शकों तक पहुंचने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, क्योंकि डीबी कॉर्प पहले से ही हिंदी, गुजराती और मराठी में न्यूज सर्विस प्रदान करता है। इसके पास चार पोर्टल और तीन मोबाइल एप्लिकेशन हैं।
इससे पहले, कंपनी ने जी मीडिया के साथ साझेदारी में 'डीएनए इंग्लिश' न्यूजपेपर लॉन्च किया था। अब, इसका नवीनतम प्रयास ‘भास्कर इंग्लिश’ न्यूज ऐप है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 16 राज्यों के यूजर्स को ताजा खबरें प्रदान करेगा। इस ऐप में रीयल-टाइम न्यूज अपडेट के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग किया गया है और इसमें यूजर फ्रेंडली इंटरफेस है, जिससे डीबी कॉर्प के इनोवेशन और उच्च गुणवत्ता वाली पत्रकारिता के प्रति समर्पण को दर्शाया गया है।
यह विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अंग्रेजी में खबरें पढ़ना पसंद करते हैं। भास्कर इंग्लिश एप्लिकेशन को iPhone के लिए ऐप स्टोर और Android यूजर्स के लिए प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
टैग्स