होम / डिजिटल / OTT प्लेटफॉर्म्स व डिजिटल मीडिया को लेकर MIB के संयुक्त सचिव ने कही ये बात

OTT प्लेटफॉर्म्स व डिजिटल मीडिया को लेकर MIB के संयुक्त सचिव ने कही ये बात

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने कहा कि न्यूज पब्लिशर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म और डिजिटल मीडिया के लिए आचार संहिता ने इस क्षेत्र में ‘बहुत अनुशासन’ लाने में मदद की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने रविवार को कहा कि न्यूज पब्लिशर्स, ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल मीडिया के लिए आचार संहिता ने इस क्षेत्र में ‘बहुत अनुशासन’ लाने में मदद की है।

संयुक्त सचिव यहां एक्सपो-2020 दुबई के दौरान भारत दीर्घा में न्यूज ब्रॉडकास्ट पर एक गोलमेज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सहाय ने कहा कि भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू करने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘भारत में करीब 40-50 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हैं, उनमें से किसी को भी पंजीकरण कराने या पूर्व अनुमति लेने की जरूरत नहीं हुई। वे सभी अपने कारोबारी मॉडल और योजनाओं के आधार पर अपने तरीके से आगे बढ़े हैं।’

सहाय ने कहा, ‘न केवल नेटफ्लिक्स और एमेजॉन जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स बल्कि घरेलू स्तर पर बहुत सारे ओटीटी चैनल्स सामने आए हैं, जिनमें क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल्स भी शामिल हैं। केवल दिखाई जाने वाली सामग्री पर हमारे पास एक आचार संहिता है जिसे हमने एक साल पहले तैयार किया।’

पिछले साल, भारत सरकार ने कहा था कि न्यूज पब्लिशर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल मीडिया के लिए आचार संहिता और त्रिस्तरीय शिकायत निवारण तंत्र लागू होगा। ऐसे मंच के लिए एक ‘सॉफ्ट टच’ नियामकीय ढांचा स्थापित करने पर जोर देते हुए सरकार ने कहा था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (जैसे नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम वीडियो) को दिखाई जाने वाली सामग्री को आयु आधारित पांच श्रेणियों- यू (यूनिवर्सल), यू/ए 7 प्लस (वर्ष), यू/ए 13 प्लस, यू/ए 16 प्लस, और ए(वयस्क) में खुद से वर्गीकृत करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘संहिता ने पूरे ओटीटी क्षेत्र में बहुत अधिक आत्म-अनुशासन लाया है। कुल मिलाकर, वे इसके बारे में काफी खुश हैं।’

संयुक्त सचिव ने कहा कि बहुत से देश भारत के नियामक ढांचे को समझने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे इस क्षेत्र के लिए अपने यहां संहिता बना सकें। उन्होंने कहा, ‘पिछले साल फरवरी में हम डिजिटल न्यूज पब्लिकेशन और ओटीटी सामग्री के लिए नियम लाए थे। नवंबर में बांग्लादेश ने अपना मसौदा ओटीटी नियमों को जारी किया, जो 98 प्रतिशत भारतीय संहिता पर आधारित था। यह कुछ ऐसा है, जिसका अन्य देश अनुकरण करना चाहेंगे।’

देश के नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन के महत्व को रेखांकित करते हुए दूरदर्शन के महानिदेशक मयंक कुमार अग्रवाल ने कहा कि टीवी चैनल ‘विश्वसनीय और प्रामाणिक’ खबरों का प्रतीक था, खासकर जब 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी फैल गई।

‘मीडियागुरु’ के संजय सलिल ने न्यूज बिजनेस से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए। एंड-टू-एंड मीडिया सेवा कंपनी ‘मीडियागुरु’ ने दुनिया भर में 100 से अधिक टीवी स्टेशन, रेडियो स्टेशन और पे टीवी नेटवर्क स्थापित किए हैं।

चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) और चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) जैसे चैनल का उदाहरण देते हुए सलिल ने कहा कि समाचार व्यवसाय के संदर्भ में चीन अफ्रीका में बड़ा निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘आप अफ्रीका के किसी भी देश और किसी भी होटल में जाते हैं, आपको सीएनएन, बीबीसी या अल-जजीरा नहीं मिलता, लेकिन अगर चीनी आबादी है तो आपको सीजीटीएन और सीसीटीवी का प्रसारण मिलेगा।’


टैग्स डिजिटल मीडिया सूचना प्रसारण मंत्रालय न्यूज पब्लिशर्स संयुक्त सचिव
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

2 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago