होम / डिजिटल / डिजिटल सब्सक्रिप्शन मॉडल की ओर बढ़ा CNN, इस साल लॉन्च करेगा स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट

डिजिटल सब्सक्रिप्शन मॉडल की ओर बढ़ा CNN, इस साल लॉन्च करेगा स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट

CNN अब टीवी के पारंपरिक मॉडल से आगे बढ़ते हुए डिजिटल सब्सक्रिप्शन सेवाओं की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

CNN अब टीवी के पारंपरिक मॉडल से आगे बढ़ते हुए डिजिटल सब्सक्रिप्शन सेवाओं की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। चैनल के सीईओ मार्क थॉम्पसन ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की।

थॉम्पसन ने बताया कि CNN इस साल कम से कम एक स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। यह फैसला टीवी कारोबार पर बढ़ते दबाव के बीच लिया गया है।

उन्होंने कहा, "हम डिजिटल प्रोडक्ट्स का एक पूरा पोर्टफोलियो तैयार करना शुरू कर चुके हैं, जिसमें सब्सक्रिप्शन मॉडल को प्राथमिकता दी जा रही है।"

थॉम्पसन का मानना है कि डिजिटल सब्सक्रिप्शन के जरिए CNN साल 2030 तक सालाना एक अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू कमा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CNN की पैरेंट कंपनी Warner Bros. Discovery ने चैनल को एक नया मुकाम देने के लिए 70 मिलियन डॉलर (करीब 580 करोड़ रुपये) से अधिक की राशि आवंटित की है।

थॉम्पसन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह काम आसान है। हमारा पूरा इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है। ऑडियंस और मीडिया की दुनिया में जिस तरह की उथल-पुथल चल रही है, वह अपने आप में एक बड़ी चुनौती है।"

CNN का यह कदम मीडिया जगत में डिजिटल की बढ़ती ताकत को स्वीकार करने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

23 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago