होम / डिजिटल / 'भारत24' के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर बेस ने छुआ ये आंकड़ा, दफ्तर में मना जश्न
'भारत24' के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर बेस ने छुआ ये आंकड़ा, दफ्तर में मना जश्न
इस उपलब्धि पर 'भारत24' के कार्यालय में बुधवार को चैनल के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा न्यूज और डायरेक्टर सैयद उमर ने केक काटकर टीम का हौसला बढ़ाया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
डॉ. जगदीश चंद्रा की अगुवाई में शुरू हुए नेशनल न्यूज चैनल 'भारत 24' ने डेढ़ वर्ष से भी कम समय में कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। अब 'भारत24' के यूट्यूब चैनल ने भी नई उपलब्धि हासिल की है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या एक मिलियन को भी पार कर गई है।
इस उपलब्धि पर 'भारत24' के नोएडा सेक्टर-62 स्थित कार्यालय में बुधवार को चैनल के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा न्यूज और डायरेक्टर सैयद उमर ने केक काटकर टीम का हौसला बढ़ाया और कहा कि शशिकेश रंजन डिजिटल हेड के अंदर वो जुनून है जो हर किसी में होना चाहिए। आज उनके नेतृत्व में टीम अच्छा काम कर रही है।
इस मौके पर डिजिटल हेड शशिकेश रंजन ने संस्थान को भरोसा दिलाया कि यह कदम यहीं पर ठहरने वाले नहीं हैं। जल्द ही 'भारत24' का डिजिटल चैनल नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।
टैग्स चैनल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइबर्स भारत24