होम / डिजिटल / अब ‘भारत24’ से जुड़े तरुण गौड़, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका
अब ‘भारत24’ से जुड़े तरुण गौड़, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका
‘जी न्यूज’ (Zee News) के नेशनल यूट्यूब चैनल में लंबे समय से जिम्मेदारी निभा रहे तरुण गौड़ ने वहां से बाय बोल दिया है। तरुण गौड़ ने अपनी नई पारी की शुरुआत ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘जी न्यूज’ (Zee News) के नेशनल यूट्यूब चैनल में लंबे समय से जिम्मेदारी निभा रहे तरुण गौड़ ने अब वहां से बाय बोल दिया है। तरुण गौड़ ने अपनी नई पारी की शुरुआत ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ की है। वह यहां यूट्यूब मैनेजर की भूमिका निभाएंगे और ‘भारत24’ के डिजिटल हेड शशिकेश रंजन को रिपोर्ट करेंगे।
तरुण गौड़ को मीडिया में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल में आकर्षक थंबनेल और खबरों में एंगल निकालने में तरुण को महारत हासिल है। जी न्यूज से पहले तरुण न्यूज24, तहलका और पी7 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में तरुण गौड़ ने बताया कि वह ‘जी न्यूज’ में लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वहां यूट्यूब चैनल को नंबर वन बनाने में उनकी अहम भूमिका थी।
दिल्ली के रहने वाले तरुण ने ‘पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी’ (PTU) से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से तरुण गौड़ को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स जी न्यूज नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत24 तरुण गौड़