होम / डिजिटल / बढ़ते कॉपीराइट मामलों के बीच यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए न्यूज एजेंसी 'PTI' का संदेश

बढ़ते कॉपीराइट मामलों के बीच यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए न्यूज एजेंसी 'PTI' का संदेश

देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक विशेष संदेश जारी किया है।

Vikas Saxena 8 months ago

देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक विशेष संदेश जारी किया है। पीटीआई ने हाल ही में कॉपीराइट को लेकर सामने आए विवादों के बीच डिजिटल क्रिएटर्स को भरोसा दिलाया है कि वह जिम्मेदार कंटेंट निर्माण का समर्थन करता है और पारदर्शी व्यापार नैतिकताओं के लिए प्रतिबद्ध है।

पीटीआई ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा है कि वह यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए इंडिविजुअल क्रिएटर्स को बेहद किफायती दरों पर अपने वीडियो उपलब्ध कराने को तैयार है। यह पहल उन क्रिएटर्स के लिए राहत का संकेत है जो हाल के दिनों में कॉपीराइट उल्लंघन के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

पीटीआई ने कहा है कि जो यूट्यूब क्रिएटर्स उसके विश्वसनीय वीडियो कंटेंट का उपयोग करना चाहते हैं, वे उसकी सेल्स और मार्केटिंग टीम से संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक क्रिएटर्स को marketing@pti.in पर अपनी जरूरत और संपर्क नंबर के साथ ईमेल भेजने के लिए कहा गया है, जिसके बाद पीटीआई की टीम उनसे संपर्क करेगी।

यह पहल पारंपरिक मीडिया संस्थानों और नए जमाने के डिजिटल कंटेंट निर्माताओं के बीच सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

1 day ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

2 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago