होम / डिजिटल / YouTube पर तेजी से आगे बढ़ रहा है ABP नेटवर्क
YouTube पर तेजी से आगे बढ़ रहा है ABP नेटवर्क
एबीपी नेटवर्क (ABP Network) यू-ट्यूब (YouTube) पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नेटवर्क ने कुल मिलाकर 59.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स दर्ज किए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
एबीपी नेटवर्क (ABP Network) यू-ट्यूब (YouTube) पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नेटवर्क ने कुल मिलाकर 59.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स दर्ज किए हैं। सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनी ‘सोशल ब्लेड’ के मुताबिक, यूट्यूब पर ‘एबीबी न्यूज’ और ‘एबीबी लाइव’ टॉप-10 मोस्ट सब्सक्राइब्ड किए गए न्यूज चैनलों में शामिल हो गया है।
बता दें कि ABP न्यूज ने 34.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स दर्ज किए हैं, जबकि ABPLIVE के 24 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। सोशल ब्लेड के मुताबिक, इस तरह से ABP न्यूज 34.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ यूट्यूब पर दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला न्यूज़ चैनल बन गया है और ABP नेटवर्क दूसरा सबसे ज्यादा सब्सक्राइब्ड न्यूज नेटवर्क है।
एबीपी नेटवर्क के मुताबिक, ABP न्यूज और ABPLIVE, दोनों ने ग्लोबल टॉप 10 रैंकिंग में स्थान हासिल किया है और ये उसके लिए बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
एबीपी नेटवर्क का कहना है कि उसके चैनलों पर सबसे पहले, सबसे सटीक खबरों को पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसके लिए एक बार फिर एबीपी नेटवर्क को दर्शकों का प्यार मिला है। एबीपी नेटवर्क ने दुनिया के सबसे बड़े वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म, यूट्यूब पर 59.2 मिलियन सब्सक्राइबर होने के साथ बड़ी कामयाबी हासिल की है।
एबीपी नेटवर्क के मुताबिक, दुनियाभर के दर्शकों तक शानदार पहुंच और लोकप्रियता के साथ, ABP न्यूज़ और ABPLIVE के वीडियो पर 19 बिलियन से अधिक व्यू हैं। सोशल ब्लेड की मानें तो एबीपी नेटवर्क के वीडियो व्यूज न्यूज की कैटेगरी में भारत में दूसरे नंबर पर है। वहीं, यूट्यूब क्रिएटर स्टूडियो के अनुसार, 2022 में एबीपी नेटवर्क पर सभी यूट्यूब प्रॉपर्टीज में 122 बिलियन इंप्रेशन रिकॉर्ड किए गए हैं, जो नेटवर्क की कामयाबी का बयां करता हैं। ये आंकड़े एबीपी नेटवर्क की क्वॉलिटी कंटेंट प्रदान करने की प्रतिबद्धता और दर्शकों के साथ जुड़ने में उनकी सफलता का एक सटीक सबूत है।
एबीपी नेटवर्क के रीजनल न्यूज़ चैनल, जिनमें ‘एबीपी माझा’, ‘एबीपी आनंद’, ‘एबीपी अस्मिता’ और ‘एबीपी गंगा’ भी शामिल हैं, अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और लगातार बढ़ते वैश्विक दर्शकों के लिए गहन और सबसे भरोसेमंद कवरेज कर रहे हैं। सोशल ब्लेड के अनुसार, ‘एबीपी माझा’ 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ सबसे अधिक सब्सक्राइब किया जाने वाला मराठी न्यूज चैनल बन गया है। ‘एबीपी आनंद’ 8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और 3 बिलियन से अधिक व्यूज के साथ सबसे अधिक सब्सक्राइब किया गया और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बंगाली न्यूज़ चैनल बन गया है। ‘एबीपी अस्मिता’ 700 मिलियन से अधिक लाइफ टाइम व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गुजराती न्यूज चैनल बन गया है।
नेटवर्क के मुताबिक, सबसे तेज और बड़ा न्यूज कवरेज देने के लिए एबीपी नेटवर्क की प्रतिबद्धता 2022 के उत्तर प्रदेश चुनावों में भी देखी गई, जब ‘एबीपी गंगा’ ने 97,769,865 व्यूज हासिल किए और न्यूज चैनलों के लीडर बोर्ड के शीर्ष पर पहुंचा। सोशल ब्लेड की 10 मार्च 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एबीपी गंगा’ ने इस दौरान बाकी चैनलों को काफी पीछे छोड़ दिया था और बाकी चैनलों से लगभग 3 गुना ज्यादा व्यूज हासिल किए थे। गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों के मतगणना के दिन, 8 दिसंबर 2022 को, ‘ABP न्यूज’ ने टॉप न्यूज़ चैनलों के बीच यूट्यूब की लाइव स्ट्रीम पर रिकॉर्ड सबसे ज्यादा रीयल-टाइम व्यूज हासिल कर बड़ी सफलता पाई थी।
एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने 59.2 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ मिली इस सफलता पर कहा कि ये महत्वपूर्ण उपलब्धि डिजिटल लीडर और इनोवेटर्स बनने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। हमें विश्वास है कि अपने निरंतर प्रयासों से हम बदलते समय से लगातार आगे रह सकते हैं और इस क्षेत्र में अपने नेतृत्व को बढ़ा सकते हैं। हम इसे आगे बढ़ाने और ये सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं कि हमारे नेटवर्क के सभी चैनल इसी मजबूती से आगे बढ़ते रहें और दर्शकों का विश्वास जीतते रहें। हम इसी तरह कड़ी मेहनत के साथ सर्वश्रेष्ठ बने रहने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसी मेहनत और रणनीति केबल पर एबीपी नेटवर्क आने वाले वर्षों में इसी तरह आगे बढ़ते रहने की उम्मीद करता है।
टैग्स एबीपी न्यूज चैनल यूट्यूब एबीपी नेटवर्क सब्सक्राइबर