होम / डिजिटल / ‘MX PLAYER’ में इस बड़े पद से अभिषेक जोशी ने दिया इस्तीफा
‘MX PLAYER’ में इस बड़े पद से अभिषेक जोशी ने दिया इस्तीफा
अभिषेक जोशी ने अक्टूबर 2018 में एमएक्स प्लेयर में बतौर हेड ऑफ मार्केटिंग और बिजनेस पार्टनरशिप जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) से आ रही एक बड़ी खबर के मुताबिक यहां बिजनेस हेड (Subscription Business) अभिषेक जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली खबर के अनुसार, अभिषेक जोशी फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं।
जोशी ने अक्टूबर 2018 में एमएक्स प्लेयर में बतौर हेड ऑफ मार्केटिंग और बिजनेस पार्टनरशिप जॉइन किया था। बाद में अप्रैल 2021 में उन्हें प्रमोट कर बिजनेस हेड (Subscription Business) की जिम्मेदरी सौंपी गई थी।
‘एमएक्स प्लेयर’ से पहले जोशी ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (SPNI) में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (Marketing, Subscription and Content Licensing- Digital business) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जोशी ने जून 2015 में ‘सोनी’ में बतौर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (Marketing & Analytics, Digital Business - OTT) के तौर पर अपनी पारी शुरू की थी।
इस दौरान डिजिटल बिजनेस की लीडरशिप टीम की कमान संभालने के साथ ही मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस (ऑनलाइन और ऑफलाइन) पर ध्यान केंद्रित करने के साथ समग्र बिजनेस स्ट्रैटेजी को नया आकार देने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ में अपनी पारी निभाने से पूर्व जोशी ‘Zenga Media’ में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह ‘रिलायंस बिग पिक्चर्स’ (Reliance Big Pictures), ‘सब टीवी’ (Sab TV) और ‘एबीपी ग्रुप’ (ABP Group) आदि के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स इस्तीफा एमएक्स प्लेयर बिजनेस हेड अभिषेक जोशी रिजाइन