होम / डिजिटल / ‘इनशॉर्ट्स’ ग्रुप ने अभिजीत रंजन को Public App में सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘इनशॉर्ट्स’ ग्रुप ने अभिजीत रंजन को Public App में सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले ‘स्टार प्लस’ में नेशनल सेल्स हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे अभिजीत रंजन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) ग्रुप ने ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) के पूर्व नेशनल सेल्स हेड अभिजीत रंजन को ‘पब्लिक ऐप’ (Public app) का चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह पब्लिक ऐप के रेवेन्यू की ग्रोथ को और बढ़ाने और प्रादेशिक विज्ञापनों के माध्यम से मार्केट में अपनी गहरी पैठ बनाने के लिए नए रास्ते तैयार करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

अभिजीत का स्वागत करते हुए ‘इनशॉर्ट्स’ ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ अजहर इकबाल का कहना है, ‘पब्लिक ऐप जैसे भारत में ऐसे बहुत कम इंफॉर्मेटिव ऐप हैं, जिनकी प्रादेशिक ऑडियंस के बीच इतनी बड़ी पहुंच है। अभिजीत की भूमिका राष्ट्रीय ब्रैंड्स के मुख्य विज्ञापन मिश्रण में पब्लिक ऐप को और बेहतर तरीके से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुझे पूरा यकीन है कि अभिजीत का अनुभव हमारे जैसे तेजी से बढ़ते प्लेटफॉर्म के लिए कई नए अवसर खोलेगा।’

वहीं, अपनी नियुक्ति को लेकर अभिजीत रंजन का कहना है, ‘पब्लिक ऐप ने बहुत कम समय में काफी सफलता हासिल कर ली है, क्योंकि यह यूजर्स को हाइपरलोकल अपडेट प्रदान करता है, जिसका उनके दैनिक जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। मैं इस ऐप की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने को लेकर तत्पर हूं।’

रंजन को 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। पब्लिक ऐप को जॉइन करने से पहले वह ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) में नेशनल सेल्स हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘स्नैपडील’ (Snapdeal), ‘ईएसपीएन’ (ESPN), ‘नेटवर्क18’ (Network 18) और ‘एचटी डिजिटल’ (HT Digital) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।


टैग्स पत्रकार मीडिया चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया इनशॉर्ट्स हिंदी पत्रकारिता न्यूज हिंदी न्यूज अभिजीत रंजन खबर नियुक्ति समाचार अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ पब्लिक ऐप इनशॉर्ट्स ग्रुप
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

22 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago