होम / डिजिटल / 'DNPA' के तमाम सदस्यों ने अपनी वेबसाइट्स के लिए OpenAI को किया ब्लॉक

'DNPA' के तमाम सदस्यों ने अपनी वेबसाइट्स के लिए OpenAI को किया ब्लॉक

देश के प्रमुख मीडिया ग्रुप्स में शामिल टाइम्स ग्रुप, एचटी ग्रुप, डीबी कॉर्प और द हिन्दू  ने अपनी वेबसाइट तक चैटजीपीटी वेब क्रॉलर की पहुंच को पहले ही ब्लॉक कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों जैसे- ‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group), ‘एचटी ग्रुप’ (HT Group), ‘डीबी कॉर्प’ (DB Corp) और ‘द हिंदू’ (The Hindu) द्वारा अपनी वेबसाइट्स पर ‘चैटजीपीटी’ (ChatGPT) वेब क्रॉलर एक्सेस को ब्लॉक किए जाने के कुछ दिनों के बाद ही कई अन्य न्यूज पब्लिशर्स भी बिना लाइसेंस वाले कंटेंट के ओपन एआई (OpenAI) के प्रयासों का विरोध करने के लिए इनके साथ आ गए हैं।

इस लिस्ट में शामिल होने वाले अन्य मीडिया प्रतिष्ठानों में ‘एबीपी ग्रुप’ (ABP group), ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran), ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala), ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) समूह, ‘इनाडु’ (Eenadu) और ‘इंडिया टीवी’ (India TV) शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़े सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (e4m) से इसकी पुष्टि की है। 

पब्लिशर्स ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) के 70 प्रतिशत से अधिक सदस्यों ने पहले ही माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई को अपने यहां ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, नेटवर्क18 ग्रुप और लोकमत ग्रुप जैसे कुछ पब्लिशर्स ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। 

बता दें कि DNPA देश के प्रमुख न्यूज पब्लिशर्स जैसे इंडिया टुडे ग्रुप, एचटी ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, डीबी कॉर्प, दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान टाइम्स, जी मीडिया, एबीपी नेटवर्क, लोकमत, एनडीटीवी, न्यू इंडियन एक्सप्रेस, मातृभूमि, द हिन्दू और नेटवर्क18 का प्रतिनिधित्व करता है। 

एक्सचेंज4मीडिया ने पिछले हफ्ते खबर दी थी कि कैसे देश के प्रमुख न्यूज पब्लिशर्स ने OpenAI के वेब क्रॉलर को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर, DNPA की महासचिव सुजाता गुप्ता ने कहा कि हमारे कई सदस्यों ने वेब क्रॉलर्स को ब्लॉक करने को लेकर कदम उठाए हैं और वर्तमान में अपने नियमों व शर्तों को अपडेट कर रहे हैं। 

ग्लोबल मीडिया हाउस जैसे ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (The New York Times),  ‘सीएनएन’ (CNN), ‘द गार्डियन’ (The Guardian) और ‘रॉयटर्स’ (Reuters) पहले ही अपनी ऑनलाइन पेशकशों में  ‘ओपनएआई ‘ के एक्सेस को ब्लॉक कर चुके हैं। इसके साथ ही न्यूयॉर्क टाइम्स ने अखबार द्वारा प्रकाशित कॉपीराइट आर्टिकल्स पर अपने जेनरेटिव एआई टूल को प्रशिक्षित करने वाले ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर करने की भी धमकी दी है। 


टैग्स बैन डिजिटल वेबसाइट डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ब्लॉक OpenAI’s access ओपनएआई चैटजीपीटी
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

1 day ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 days ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

4 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

5 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

6 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago