होम / ब्रैंड स्पीक्स / दर्शकों को कुछ यूं लुभाएगा Hathway का सेट अप बॉक्स

दर्शकों को कुछ यूं लुभाएगा Hathway का सेट अप बॉक्स

देश के प्रमुख केबल ऑपरेटर्स में शुमार ‘हैथवे’ (Hathway) ने गूगल के एंड्रॉयड टीवी पर आधारित ओटीटी (OTT) सेट अप बॉक्स...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश के प्रमुख केबल ऑपरेटर्स में शुमार ‘हैथवे’ (Hathway) ने गूगल के एंड्रॉयड टीवी पर आधारित ओटीटी (OTT) सेट अप बॉक्स लॉन्च किया है। यह अपनी तरह का पहला हाईब्रिड सेट अप बॉक्स होगा, जो भारतीय दर्शकों के ओटीटी टीवी देखने के अनुभव को एक नया आयाम देगा। कंपनी के अनुसार हैथवे अल्ट्रा स्लिम हब अवॉर्ड विनिंग प्लेटफॉर्म है, जो टीवी और प्ले सर्विस को एचडीआर क्वालिटी में दिखाएगा। इस बॉक्स की कीमत 2999 रुपए रखी गई है।

Hathway Cable & Datacom’  के एमडी राजन गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा प्लेबॉक्स भी लॉन्च किया गया है। इसके रिमोट पर दर्शकों की सुविधा के लिए यू ट्यूब. नेटफ्लिक्स और गूगल प्ले के बटन दिए गए हैं, जिनके द्वारा मात्र एक क्लिक पर वे बड़ी स्क्रीन पर अपना पसंदीदा शो देख सकते हैं। इसके जरिये दर्शक ग्लोबल और लोकल कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं, जिसमें टीवी सीरीज और मूवीज शामिल हैं। आगे चलकर यह केबल ऑपरेटर कंज्यूमर प्रमोशन भी चलाएगा और अपने कंज्यूमर्स को विभिन्न भारतीय और ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस करने की सुविधा देगा।

इसकी मदद से दर्शक बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलने का आनंद भी उठा सकते हैं। इसके अलावा इस पर गूगल प्ले के सभी कंटेंट भी आसानी से देखे जा सकते हैं। इन्हें यहां से डाउनलोड भी किया जा सकता है। प्लेबॉक्स की कीमत बाद में घोषित की जाएगी।

ये नए बॉक्स लोकल केबल ऑपरेटर्स के लिए 15 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे और कंज्यूमर्स के लिए एक नवंबर से शुरू कर दिए जाएंगे। गुप्ता ने बताया कि नवंबर के आखिर में अथवा दिसंबर की शुरुआत में इन्हें दर्शकों के घरों तक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके प्रमोशन के लिए और लोगों को इसके बारे में बताने के लिए एक दिसंबर से कैंपेन चलाया जाएगा। गुप्ता के अनुसार, वर्तमान में कंपनी की क्षमता एक महीने में 100000 बॉक्स बनाने की है, लोगों के रुझान को देखते हुए कंपनी इसे दोगुना भी कर सकती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

16 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

10 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

8 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

13 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

12 hours ago