होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Zee’ ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी और लोगो को दिया नया लुक
‘Zee’ ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी और लोगो को दिया नया लुक
कंपनी ने अपने नए ब्रैंड नेम 'Z' की घोषणा की है, जो उसके कंटेंट और टेक्नोलॉजी आधारित भविष्य की दिशा में किए जा रहे बदलावों को दर्शाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’(Zee Entertainment Enterprises Ltd) ने अब खुद को रीब्रैंड किया है। कंपनी ने अपने नए ब्रैंड नेम 'Z' की घोषणा की है, जो उसके कंटेंट और टेक्नोलॉजी आधारित भविष्य की दिशा में किए जा रहे बदलावों को दर्शाता है।
इस रीब्रैंडिंग के तहत कंपनी का नया 'Z' लोगो उसके नवाचार (इनोवेशन) और भविष्य के लिए तैयार रहने की सोच को दर्शाता है। यह लोगो बताता है कि Z अब सिर्फ एक एंटरटेनमेंट कंपनी नहीं, बल्कि एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन मीडिया संगठन के रूप में खुद को स्थापित कर रही है।
कंपनी के अनुसार, इस रीब्रैंडिग के तहत, Z का फोकस अब एडवांस टेक्नोलॉजी को कंटेंट बनाने, उसे दर्शकों तक पहुंचाने और उससे कमाई करने की प्रक्रिया में पूरी तरह से शामिल करने पर है। इसका मकसद दर्शकों को और बेहतर अनुभव देना और तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में लंबे समय तक टिके रहना है।
कंपनी ने इस बदलाव के साथ एक नया ब्रैंड प्रॉमिस ‘Yours Truly, Z’ भी किया है । यह प्रॉमिस Z की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें वह अपने दर्शकों को भावनात्मक और अर्थपूर्ण मनोरंजन अनुभव देने के लिए पूरी तरह से समर्पित है।
टैग्स