होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Kia India’ को बाय बोलकर इस बड़े पद पर ‘Bajaj Auto’ से जुड़े शक्ति उपाध्याय

‘Kia India’ को बाय बोलकर इस बड़े पद पर ‘Bajaj Auto’ से जुड़े शक्ति उपाध्याय

शक्ति उपाध्याय ने सितंबर में किआ इंडिया को अलविदा बोल दिया था। यहां वह सात साल से ज्यादा समय से कार्यरत थे और बतौर सीनियर जीएम व हेड (मार्केटिंग व पीआर) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

‘किआ इंडिया’ (Kia India) के शक्ति उपाध्याय अब ‘बजाज ऑटो’ (Bajaj Auto) से जुड़ गए हैं। उन्होंने इस कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट (ब्रैंड्स) का पदभार संभाल लिया है।

इस भूमिका में वह स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल कैटेगरी का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पल्सर और डोमिनार जैसे मशहूर नाम शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर अपने इस नए सफर की घोषणा करते हुए उपाध्याय ने लिखा, ‘बजाज हमेशा से इनोवेशन, परफॉर्मेंस और एक मजबूत चैलेंजर स्पिरिट के लिए जाना जाता है। ऐसी मूल्य प्रणाली, जो दुनियाभर के लाखों राइडर्स के दिलों में गहराई से बसती है। इस विरासत का हिस्सा बनना और देश की सबसे प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल्स के भविष्य को आकार देने में योगदान करना, मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस नई जिम्मेदारी के साथ मेरा फोकस ब्रैंड को और मजबूत बनाने, वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और हर जगह राइडर्स की स्पिरिट को सेलिब्रेट करने पर रहेगा। दुनिया के पसंदीदा भारतीय ब्रैंड के साथ मिलकर दमदार ब्रैंड्स और पावरफुल मशीनें बनाने के लिए यह एक रोमांचक सफर होगा।’

बता दें कि शक्ति उपाध्याय ने सितंबर में 'किआ इंडिया' को अलविदा बोल दिया था। यहां वह सात साल से ज्यादा समय से कार्यरत थे और बतौर सीनियर जीएम व हेड (मार्केटिंग व पीआर) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 hour ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

36 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

5 hours ago