होम / ब्रैंड स्पीक्स / EV-आधारित लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म 'iline' की शुरुआत, शैलेश और विरल बने को-फाउंडर्स
EV-आधारित लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म 'iline' की शुरुआत, शैलेश और विरल बने को-फाउंडर्स
फिलहाल ‘iline’दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में कार्यशील है, और भविष्य में इसका लक्ष्य पूरे देश में विस्तार करना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
फिल्म निर्माता शैलेश आर. सिंह और अभिनेता-उद्यमी विरल पटेल को भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर आधारित लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म ‘iline’ के को-फाउंडर्स के रूप में घोषित किया गया है। वर्ष 2024 में स्थापित इस स्टार्टअप का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 100% इलेक्ट्रिक वाहन संचालन के माध्यम से शहरी भारत में अंतिम मील डिलीवरी को अधिक स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। फिलहाल 'iline' दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में कार्यशील है और भविष्य में इसका लक्ष्य पूरे देश में विस्तार करना है।
‘iline’का प्लेटफॉर्म अंतिम मील डिलीवरी के पर्यावरणीय प्रभाव को लक्षित करता है, जो शहरी प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारणों में से एक है। कंपनी का केवल EV आधारित मॉडल कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में काम करता है, जिससे इसके डिलीवरी वाहन हर किलोमीटर की यात्रा में लगभग 350 ग्राम कार्बन डाइ ऑक्साइड (CO₂) के उत्सर्जन को रोकने में सक्षम होंगे।
यह प्लेटफॉर्म एक डुअल-ऐप सिस्टम के साथ आता है—कस्टमर ऐप, जो उपयोगकर्ताओं को डिलीवरी बुक करने, ट्रैक करने और AI आधारित रूट व ETA (अनुमानित समय) जानने की सुविधा देता है; और पायलट ऐप, जो डिलीवरी पार्टनर्स को राइड मैनेज करने, वाहन की बैटरी की स्थिति देखने और अपनी कमाई ट्रैक करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, इसमें कार्बन डाइ ऑक्साइड की बचत को ट्रैक करने के साथ-साथ एक ग्रीन रिवॉर्ड्स सिस्टम भी शामिल किया गया है।
iline.AI के सीईओ प्रकर्ष द्विवेदी (Prakarsh Dwivedi) ने विश्वास जताया कि शैलेश सिंह और विरल पटेल के नेतृत्व में यह स्टार्टअप देश में हरित गतिशीलता (Green Mobility) और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स (Sustainable Logistics) के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा। फिल्मों में अपने कार्य के लिए जाने जाने वाले शैलेश सिंह ने कहा कि ‘iline’ का बिजनेस मॉडल ‘उद्देश्य और प्रदर्शन’ का संतुलन है। वहीं विरल पटेल ने कहा कि AI और EVs का संयोजन पर्यावरण के अनुकूल लॉजिस्टिक्स समाधान तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
उनका कहना है कि स्थायित्व (सस्टेनेबिलिटी), नवाचार (इनोवेशन) और ग्राहक-केंद्रित डिजाइन पर फोकस करते हुए ‘iline’ का लक्ष्य ई-कॉमर्स, रिटेल, फूड डिलीवरी और हाइपरलोकल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देना है। यह भारत को हरित (Green) और डिजिटल समाधान की ओर ले जाने में योगदान देने की दिशा में एक प्रयास है।
टैग्स