होम / ब्रैंड स्पीक्स / कुछ यूं अब दर्शकों तक पहुंच बढ़ाएगा Republic मीडिया नेटवर्क

कुछ यूं अब दर्शकों तक पहुंच बढ़ाएगा Republic मीडिया नेटवर्क

यह रणनीतिक साझेदारी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को ओटीटी प्लेटफार्म्स पर उसकी न्यूज डिजिटल उपस्थिति का और अधिक विस्तार करने में सक्षम बनाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने ओटीटी विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘फ्लिपकार्ट विडियो’ के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत इस नेटवर्क के अंग्रेजी (Republic TV) व हिंदी न्यूज चैनल (Republic Bharat) हर समय ‘फ्लिपकार्ट विडियो’ पर उपलब्ध रहेंगे। यानी दर्शक अब इस प्लेटफार्म के जरिए भी खबरों को लाइव देख सकेंगे।

बता दें कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पहले से ही विभिन्न HD OTT प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध है, जैसे- ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’, ‘रिपब्लिक वर्ल्ड ऐप’, ‘डेलीहंट’, ‘हॉटस्टार’, ‘JIO’, ‘वोडाफोन प्ले’, ‘ओला प्ले’, ‘जस्टडायल’, ‘पेटीएम’, ‘Zee5’, ‘एयरटेल टीवी’, ‘टाटा स्काई’ आदि। यह रणनीतिक साझेदारी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को ओटीटी प्लेटफार्म्स पर उसकी न्यूज डिजिटल उपस्थिति का और अधिक विस्तार करने में सक्षम बनाएगी, जिससे दर्शक किसी भी मंच के जरिए अपनी पसंद की विश्वसनीय खबरें प्राप्त कर सकेंगे। फ्लिपकार्ट विडियो पर पहले से ही 5000 से अधिक टीवी शो और फिल्में उपलब्ध हैं।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ विकास खानचंदानी ने कहा, 'हमारी संपूर्ण डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटजी के तहत रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क देश के हर स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। हम तमाम लोगों तक अपनी पहुंच बनते देख रहे हैं, क्योंकि स्मार्टफोन की पहुंच ही 450 मिलियन यूजर्स को पार कर गई है, लिहाजा डिवाइस पर आसानी से एक्सेस हो जाने की वजह से अधिकांश लोग खबरें देख रहे हैं, साथ ही नए ऑडियंस भी आ रहे हैं। हम फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर आने के लिए बेहद उत्साहित हैं और मेरा मानना है कि इससे दोनों ब्रैंड्स के लिए स्ट्रैटजिक रेवन्यू क्रिएट करने के मौके भी खुलेंगे।


टैग्स रिपब्लिक टीवी रिपब्लिक भारत रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ओटीटी विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट विडियो
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

19 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

32 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

41 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

51 minutes ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago