आज रेड कारपेट एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग अवॉर्ड्स (Red Carpet Experiential Marketing Awards) की जूरी अपनी चौथी एडिशन के लिए विजेताओं का चयन करने के लिए मिलेगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आज रेड कारपेट एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग अवॉर्ड्स (Red Carpet Experiential Marketing Awards) की जूरी अपनी चौथी एडिशन के लिए विजेताओं का चयन करने के लिए मिलेगी। यह निर्णायक बैठक बड़ी स्क्रीनिंग के रूप में होगी, जिसमें विभिन्न कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किए गए नॉमिनेशन की क्रिएटिविटी, परफॉर्मेंस और असर को ध्यान से परखा जाएगा।
इस साल के अवॉर्ड्स 18 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। जूरी की आज की बैठक विजेताओं के चयन की अंतिम प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में जूरी सदस्य हर नॉमिनेशन को रणनीति, डिजाइन, कहानी कहने के तरीके और संचालन की उत्कृष्टता के हिसाब से मूल्यांकन करेंगे।
जूरी की अध्यक्षता इस बार Swiggy के फूड मार्केटप्लेस के CEO, रोहित कपूर करेंगे। उनके नेतृत्व में जूरी पैनल नॉमिनेशन की गहन समीक्षा करेगा। जूरी में मार्केटिंग, इवेंट्स, क्रिएटिव और MICE इंडस्ट्री के कुछ सबसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।
ये अवॉर्ड्स एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग, इवेंट इंडस्ट्री, शादियों और MICE इंडस्ट्री में उत्कृष्टता और उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हैं। इस साल के विजेताओं को 18 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।
अवॉर्ड्स में कॉर्पोरेट इवेंट्स, ब्रैंड एक्टिवेशन और डेस्टिनेशन वेडिंग्स सहित कई कैटेगरी शामिल हैं। विजेताओं को पांच मुख्य कैटेगरीज में सम्मानित किया जाएगा- Experiential Marketing Awards, Experiential Celebrations Awards, Born For Stage And Limelight Awards, Social And Venue Awards, और Excellence Awards, जिनके अंदर कई सब-कैटेगरी भी हैं।
इस तरह, रेड कारपेट एक्सपीरियंसल मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2025 लाइव और एक्सपीरिएंशियल स्पेस में सबसे बेहतरीन काम को मान्यता देने वाला एक बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होगा।

मुंबई में आयोजित IMPACT 50 Most Influential Women 2025 का 13वां एडिशन शानदार अंदाज में संपन्न हुआ।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई में आयोजित IMPACT 50 Most Influential Women 2025 का 13वां एडिशन शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। IMPACT Magazine द्वारा आयोजित इस खास कार्यक्रम में विज्ञापन, मीडिया और मार्केटिंग जगत की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने काम और नेतृत्व से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है।
इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री लीडर्स, उद्यमी, क्रिएटर्स और कई बड़े बदलाव लाने वाली हस्तियां शामिल हुईं। समारोह का मकसद उन महिलाओं का सम्मान करना था, जिन्होंने बिजनेस में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ इनोवेशन, क्रिएटिविटी और मजबूत नेतृत्व के जरिए इंडस्ट्री को नई दिशा दी।
इस साल की सूची में टेक्नोलॉजी, मीडिया, एडवरटाइजिंग, मार्केटिंग, OTT और क्रिएटर इकॉनमी से जुड़ी कई बड़ी महिला लीडर्स को जगह मिली। टॉप 10 में शामिल प्रमुख नामों में Preeti Lobana, Priyanka Salot, Hephzibah Pathak, Harman Dhillon, Kusha Kapila, Monika Shergill और Geetika Mehta जैसे नाम शामिल रहे।
इस बार की सूची की खास बात यह रही कि इसमें 30 नई एंट्री देखने को मिलीं, जबकि कई ऐसी महिला लीडर्स भी शामिल रहीं जो पहले भी इस मंच का हिस्सा रह चुकी हैं।
एक प्रतिष्ठित जूरी की देखरेख में तैयार की गई इस सूची ने उन महिलाओं को सम्मान दिया, जिन्होंने पिछले एक साल में अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभाव, बदलाव और नई सोच के जरिए मजबूत छाप छोड़ी।
कार्यक्रम के अंत में एक मजबूत संदेश भी सामने आया कि आज इंडस्ट्री का भविष्य ऐसी निडर महिला लीडर्स के हाथों में है, जो लगातार बदलाव ला रही हैं, पुराने नियमों को चुनौती दे रही हैं और नेतृत्व की नई परिभाषा तय कर रही हैं।
यहां देखें विजेताओं की लिस्ट-

बर्गर किंग इंडिया (Burger King India) ने अपना क्रिएटिव मंडेट Kinnect को सौंपा है। एजेंसी अब ब्रांड रणनीति, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और कल्चर-ड्रिवन कैंपेन पर काम करेगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बर्गर किंग इंडिया (Burger King India) ने अपना क्रिएटिव मंडेट Kinnect को सौंप दिया है। इस साझेदारी के तहत Kinnect अब कंपनी की ब्रांड रणनीति, क्रिएटिव कम्युनिकेशन, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और कल्चर-ड्रिवन कैंपेन संभालेगी।
बर्गर किंग इंडिया (Burger King India) के ग्रुप मुख्य विपणन एवं डिजिटल अधिकारी कपिल ग्रोवर (Kapil Grover) ने कहा कि भारत में ब्रांड ने अपनी अलग पहचान बनाई है, खासतौर पर Gen Z और मिलेनियल उपभोक्ताओं के बीच। उन्होंने कहा कि Kinnect ने इस ऑडियंस के लिए शानदार काम किया है और कंपनी को उम्मीद है कि यह साझेदारी नए और अलग कैंपेन लेकर आएगी।
Kinnect की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चांदनी शाह (Chandni Shah) ने कहा कि बर्गर किंग उन चुनिंदा ब्रांड्स में से है जिसने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक प्रासंगिकता और मजबूत उपभोक्ता जुड़ाव बनाया है। उन्होंने कहा कि यह ब्रांड सिर्फ ट्रेंड्स का हिस्सा नहीं बनता, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने का काम करता है।
वहीं Kinnect के मुख्य क्रिएटिव अधिकारी नेविल शाह (Neville Shah) ने कहा कि बर्गर किंग के साथ काम करना बेहद रोमांचक अवसर है और यह क्रिएटिव स्तर पर शानदार काम करने का मौका देगा।
फिक्सडर्मा (Fixderma) ने चिराग जगवानी को मुख्य विपणन अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी के साथ साढ़े चार साल से जुड़े जगवानी अब ब्रांड और मार्केटिंग रणनीति की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फिक्सडर्मा (Fixderma) ने चिराग जगवानी (Chirag Jagwani) को मुख्य विपणन अधिकारी (Chief Marketing Officer) के पद पर पदोन्नत किया है। कंपनी के साथ चार साल से अधिक समय से जुड़े जगवानी ने इस नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि मार्केटप्लेस और डिजिटल ग्रोथ से शुरू हुआ सफर अब एक बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंच गया है और वे इस नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।
चिराग जगवानी को डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C), डिजिटल कॉमर्स, ब्रांड रणनीति, परफॉर्मेंस मार्केटिंग और बिजनेस ग्रोथ के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्हें कंज्यूमर रिटेंशन, इन्फ्लुएंसर इकोसिस्टम, प्रोडक्ट पोजिशनिंग और ओम्नी-चैनल विस्तार में विशेषज्ञता हासिल है। फिक्सडर्मा (Fixderma) में अपनी नई भूमिका में वे कंपनी की मार्केटिंग रणनीति, ब्रांड विस्तार और डिजिटल ग्रोथ पर काम करेंगे।
फिक्सडर्मा से पहले चिराग जगवानी (Chirag Jagwani) एजाइल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (Agile Ventures Pvt Ltd), रोबोबुल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Robobull Technologies Pvt Ltd) और प्रिंटवेन्यू (Printvenue) जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं।
मुंबई में आज IMPACT 50 Most Influential Women 2025 के 13वें एडिशन का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई में आज IMPACT 50 Most Influential Women 2025 के 13वें एडिशन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवॉर्ड समारोह में टेक, ऐडवर्टाइजिंग, मीडिया, मार्केटिंग और बिजनेस जगत की उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने काम और नेतृत्व से अलग पहचान बनाई है।
इस खास मौके पर मनीषा वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनकी मौजूदगी इस समारोह को और खास बनाएगी।
मनीषा वर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्हें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में करीब तीन दशक का अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई अहम नीतियों और कानूनों को तैयार करने में योगदान दिया है। इनमें National Food Security Act, Forest Rights Act और National Rural Employment Guarantee Program जैसे बड़े कानून शामिल हैं, जिनका असर देश के लाखों लोगों पर पड़ा है।
उन्होंने स्किल डेवलपमेंट, उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, जल और स्वच्छता जैसे कई क्षेत्रों में बड़े स्तर पर काम किया है। साथ ही कई इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने में भी अहम भूमिका निभाई है।
IMPACT 50 Most Influential Women 2025 अवॉर्ड्स का मकसद उन महिला लीडर्स को सम्मान देना है, जिन्होंने अपने विजन, इनोवेशन और नेतृत्व से इंडस्ट्री में बदलाव लाने का काम किया है। यह मंच उन महिलाओं की उपलब्धियों को सामने लाता है, जो सिर्फ बिजनेस ग्रोथ ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित कर रही हैं।
दिल्ली में 5 जून को आयोजित होने वाले Pitch CMO Summit 2026 के दिल्ली एडिशन में हायर इंडिया (Haier India) के CEO एनएस सतीश खास संबोधन देंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली में 5 जून को आयोजित होने वाले Pitch CMO Summit 2026 के दिल्ली एडिशन में हायर इंडिया (Haier India) के CEO एनएस सतीश खास संबोधन देंगे। इस दौरान वह “The New Growth Engine: Consumer-First Thinking in a Multi-Touchpoint World” विषय पर अपनी बात रखेंगे और बताएंगे कि आज के दौर में ब्रैंड्स बदलती उपभोक्ता जरूरतों के मुताबिक खुद को कैसे ढाल रहे हैं।
आज के समय में ग्राहक सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव चाहते हैं। वे ऑनलाइन शॉपिंग, रिटेल स्टोर और सोशल मीडिया जैसे कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए ब्रैंड्स से जुड़ते हैं। ऐसे में कंपनियों के लिए हर प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को आसान, तेज और पर्सनलाइज्ड अनुभव देना बड़ी चुनौती बन गया है।
समिट में सतीश इस बात पर चर्चा करेंगे कि कंपनियां कैसे “कंज्यूमर-फर्स्ट” सोच के जरिए ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ता बना सकती हैं। माना जा रहा है कि उनके सेशन में AI, पर्सनलाइजेशन, डेटा आधारित रणनीतियों और कंज्यूमर ट्रस्ट जैसे अहम मुद्दों पर भी फोकस रहेगा।
इसके अलावा, तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ब्रैंड्स किस तरह टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की मदद से अपनी ग्रोथ बढ़ा रहे हैं, इस पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
Pitch CMO Summit Delhi 2026 के को-प्रजेंटिंग पार्टनर्स Snapchat और Mediakart हैं। वहीं गोल्ड पार्टनर्स में The Trade Desk, ShareChat, Moj और Vertoz शामिल हैं। एसोसिएट पार्टनर Footprynt है, जबकि को-पार्टनर पेपर और Viral Pitch हैं।
डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स e4m Indian Digital Marketing Awards (IDMA) का 17वां संस्करण इस साल जुलाई में मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (Stanford GSB) के पूर्व छात्र संजय त्रिपाठी वर्तमान में ‘BRISKPE’ के को-फाउंडर और सीईओ हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय मार्केटिंग जगत के दिग्गज और सफल उद्यमी संजय त्रिपाठी का आज जन्मदिन है। संजय त्रिपाठी का प्रोफेशनल सफर बेहद प्रेरणादायक है। कॉरपोरेट दुनिया के एक बड़े बिजनेस लीडर से स्टार्टअप फाउंडर और फिनटेक एंटरप्रेन्योर बनने तक उन्होंने खुद को शानदार तरीके से नए दौर के मुताबिक ढाला है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके इस उल्लेखनीय सफर को याद करना खास बन जाता है।
संजय त्रिपाठी ने एक सफल बिजनेस लीडर से एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) बनने तक का सफर शानदार तरीके से तय किया है। वह स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (Stanford GSB) के पूर्व छात्र हैं और वर्तमान में ‘BRISKPE’ के को-फाउंडर और सीईओ हैं। बता दें कि ‘BRISKPE’ एक अग्रणी क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट स्टार्टअप है, जो खासतौर पर एमएसएमई (MSME) कंपनियों के सर्विस प्रदान करता है।
एक अनुभवी फिनटेक एंटरप्रेन्योर के रूप में संजय का मुख्य उद्देश्य B2B क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स को पूरी तरह से बदलना है। इसके लिए वे एडवांस टेक्नोलॉजी, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इनोवेटिव पेमेंट चैनल्स का इस्तेमाल करते हैं। उनका विजन है- कम लागत, तेज गति से भुगतान, आसान एक्सेस, ट्रैकिंग की सुविधा और मजबूत कंप्लायंस सिस्टम प्रदान करना।
संजय को छह विभिन्न इंडस्ट्रीज में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्हें देश के सबसे अनुभवी और सम्मानित मार्केटर्स में गिना जाता है। उनका अनुभव मार्केटिंग, सेल्स, ई-कॉमर्स, डिजिटल, पार्टनरशिप्स और स्ट्रैटेजी जैसे कई क्षेत्रों में है। उन्होंने एफएमसीजी, कंज्यूमर गुड्स, टेलीकॉम और फाइनेंशियल सर्विसेस जैसे क्षेत्रों में भारत, दक्षिण एशिया और उत्तर अमेरिका में काम किया है।
संजय त्रिपाठी डिजिटल, मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, फिनटेक और इन्श्योरटेक क्षेत्रों में एक जाने-माने विचारक और चिंतक हैं। अक्सर इंडस्ट्री इवेंट्स और स्टार्टअप सम्मेलनों में की-नोट स्पीकर यानी मुख्य वक्ता के रूप में उन्हें आमंत्रित किया जाता है। एक एंटरप्रेन्योर के अलावा, वे एक सफल एंजेल इन्वेस्टर भी हैं। उन्होंने 20 से ज्यादा स्टार्टअप्स में निवेश किया है। साथ ही, वे 30 से अधिक स्टार्टअप्स को ग्रोथ और स्थायी बिजनेस मॉडल बनाने में मदद कर चुके हैं।
अपनी पिछली कंपनी ‘Agilio’ में उन्होंने कई इनोवेटिव स्ट्रैटेजीज लागू कीं, सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया और सभी क्षेत्रों में 100% रेगुलेटरी कंप्लायंस सुनिश्चित किया। इसके अलावा, संजय McKinsey, BCG और कई अन्य एनालिस्ट फर्मों और वेंचर कैपिटल फंड्स के लिए फिनटेक और इन्श्योरटेक कंसल्टेंट की भूमिका भी निभा चुके हैं।
स्नैबिट (Snabbit) ने घर बैठे सैलून सर्विस शुरू की है। कंपनी का दावा है कि बेंगलुरु में पायलट प्रोजेक्ट के दौरान 15 मिनट से कम समय में ब्यूटी प्रोफेशनल्स ग्राहकों तक पहुंचे हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
होम सर्विस प्लेटफॉर्म स्नैबिट (Snabbit) ने ब्यूटी सर्विस कैटेगरी में कदम रखते हुए घर बैठे सैलून सुविधा शुरू की है। कंपनी अब ग्राहकों को कुछ ही मिनटों में प्रशिक्षित ब्यूटी प्रोफेशनल्स उपलब्ध करा रही है।
कंपनी पिछले छह हफ्तों से बेंगलुरु के सरजापुर इलाके में इसे टेस्ट कर रही थी। स्नैबिट (Snabbit) के मुताबिक अब तक 2 हजार से ज्यादा बुकिंग पूरी की जा चुकी हैं और औसत सर्विस डिलीवरी समय 15 मिनट से कम रहा है। फिलहाल इस सेवा में 25 ब्यूटी प्रोफेशनल्स काम कर रही हैं और प्लेटफॉर्म रोज करीब 50 बुकिंग संभाल रहा है।
स्नैबिट (Snabbit) के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष अग्रवाल (Aayush Agarwal) ने कहा कि ब्यूटी सर्विस एक बड़ा और तेजी से बढ़ने वाला बाजार है, जहां ग्राहक अब सुविधा और तेज सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कंपनी के अनुसार प्लेटफॉर्म पर काम करने वाली सभी महिला ब्यूटी प्रोफेशनल्स को अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके। सर्विस की शुरुआती कीमत 49 रुपये रखी गई है और इसके लिए किसी न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू की जरूरत नहीं होगी।
कंपनी के उपाध्यक्ष देव प्रियम (Dev Priyam) ने कहा कि ग्राहकों से मिल रही प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक है और फिलहाल कंपनी इस अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है, जिसके बाद इसे बड़े स्तर पर विस्तार दिया जाएगा।
निकिता आर्या ने नेटफ्लिक्स इंडिया में मार्केटिंग मैनेजर – फिल्म्स एंड सीरीज के रूप में जॉइन किया है। उनके पास ब्रांड बिल्डिंग और मार्केटिंग का 12 साल से अधिक का अनुभव है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
निकिता आर्या (Nikita Arya) ने नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) में मार्केटिंग मैनेजर – फिल्म्स एंड सीरीज के पद पर जॉइन किया है। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए अपने नए सफर की जानकारी साझा की। निकिता आर्या (Nikita Arya) ने अपने पोस्ट में इसे “कल्चर-फर्स्ट मार्केटिंग” से ऐसे प्लेटफॉर्म तक का सफर बताया, जो खुद संस्कृति को आकार देता है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब भारत के स्ट्रीमिंग बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है।
निकिता आर्या के पास 12 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने एफएमसीजी, बेवरेज, स्पोर्ट्सवियर, ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम किया है। नेटफ्लिक्स इंडिया से पहले वह द कोका-कोला कंपनी (The Coca-Cola Company) में इंटीग्रेटेड मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं।
कोका-कोला में उन्होंने Sprite Joke in a Bottle, Sprite Hottest Day, Thums Up Toofani Biryani और Limca Sportz जैसे बड़े कैंपेन पर काम किया। इससे पहले वह adidas India में चार साल से ज्यादा समय तक जुड़ी रहीं, जहां उन्होंने adidas और Reebok दोनों ब्रांड्स के लिए मार्केटिंग रणनीतियों का नेतृत्व किया।
उनके करियर में यूनिलीवर इंडिया (Unilever India), ऑडी इंडिया (Audi India) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) जैसी कंपनियों के साथ काम करने का अनुभव भी शामिल है।
इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, इस रेस में Lodestar UM, OMD India, Madison World और WPP Media शामिल हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया’ (AMFI) ने अपने करीब 300 करोड़ रुपये के मीडिया मैंडेट (media mandate) के लिए चार बड़ी एजेंसी नेटवर्क्स को शॉर्टलिस्ट किया है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, इस रेस में Lodestar UM, OMD India, Madison World और WPP Media शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि Havas Media और Publicis Groupe की एजेंसी Zenith इस चरण में दौड़ से बाहर हो गई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में इस पिच को काफी अहम माना जा रहा है और अगले हफ्ते इसके विजेता की घोषणा होने की संभावना है।
यह मीडिया मैंडेट पिछले एक दशक से Dentsu संभाल रहा था। इसमें टेलीविजन, प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और उभरते मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीडिया प्लानिंग और बाइंग की जिम्मेदारी शामिल है।
AMFI का चर्चित निवेशक जागरूकता अभियान ‘Mutual Funds Sahi Hai’ लंबे समय से देशभर में काफी लोकप्रिय रहा है। ऐसे में इस बड़े मीडिया बिजनेस पर पूरी विज्ञापन और मीडिया इंडस्ट्री की नजर बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, अंतिम सूची में शामिल एजेंसियों का चयन उनके नेटवर्क स्केल, डिजिटल क्षमताओं, ग्रामीण पहुंच और परफॉर्मेंस मार्केटिंग एक्सपर्टीज को ध्यान में रखकर किया गया है। शुरुआत में Omnicom Media India को इस रेस में मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब मुकाबला काफी कड़ा बताया जा रहा है।
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह पिच ऐसे समय में हो रही है जब बड़ी मीडिया एजेंसियां बड़े बिजनेस हासिल करने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रही हैं। डेटा, कॉमर्स और AI आधारित मीडिया प्लानिंग अब एजेंसियों के बीच प्रतिस्पर्धा का बड़ा आधार बन चुकी है।
जानकारों के मुताबिक, AMFI अब मेट्रो शहरों के अलावा टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी निवेशक जागरूकता को मजबूत करना चाहता है। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले युवा और नए निवेशकों तक पहुंच बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है।
हाल ही में AMFI ने अपने क्रिएटिव बिजनेस के लिए Concept Communications को चुना था। इसे संगठन की कम्युनिकेशन रणनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले पर AMFI की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।