होम / ब्रैंड स्पीक्स / पिच BFSI समिट 2025: 24 सितंबर को तय होगी उद्देश्यपूर्ण वित्तीय नेतृत्व की दिशा
पिच BFSI समिट 2025: 24 सितंबर को तय होगी उद्देश्यपूर्ण वित्तीय नेतृत्व की दिशा
पिच BFSI समिट व अवॉर्ड्स का तीसरा संस्करण 24 सितंबर को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
पिच BFSI समिट व अवॉर्ड्स का तीसरा संस्करण 24 सितंबर को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है। यह अनूठा समिट बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर की कुछ सबसे प्रभावशाली आवाजों को एक साथ लाएगा। यह समिट मार्केटर्स, इनोवेटर्स और थॉट लीडर्स के लिए एक ऐसा मंच बनेगा, जहां वे इस तेजी से बदलते बाजार परिवेश में इंडस्ट्री के विकास पर अपने विचार और जानकारियां साझा करेंगे। इस समिट का उद्देश्य ऐसे भविष्य की रूपरेखा तय करना है, जहां वित्तीय संस्थान केवल व्यवसाय ही नहीं, बल्कि स्थायी विरासत भी छोड़ें।
BFSI सेक्टर में लगातार हो रहे बदलावों के बीच, यह समिट उन रणनीतियों और नवाचारों पर प्रकाश डालने का प्रयास करेगा, जो विकास को आगे बढ़ा रहे हैं और उपभोक्ताओं के साथ गहरे संबंध बना रहे हैं। इस वर्ष पिच BFSI समिट का थीम है- “बियॉन्ड द ट्रांजैक्शन: बिल्डिंग अ लिगेसी ऑफ वैल्यूज।”
यह विचार इस बात को दर्शाता है कि BFSI ब्रैंड्स समाज में अपनी भूमिका को किस तरह से नए नजरिए से देख रहे हैं। जहां लेन-देन व्यवसाय और विकास को गति देते हैं, वहीं ब्रैंड्स के लिए वास्तविक अंतर लंबी अवधि का भरोसा बनाने और ग्राहकों को सार्थक मूल्य प्रदान करने में है। यह थीम इस विश्वास को रेखांकित करता है कि वित्तीय सफलता केवल मुनाफे या प्रदर्शन के आंकड़ों से नहीं, बल्कि उस ईमानदारी और उद्देश्य की विरासत से भी मापी जाती है, जो कंपनियां पीछे छोड़ती हैं।
समिट में इस बात पर फोकस होगा कि अग्रणी BFSI कंपनियां पारंपरिक परफॉर्मेंस मेट्रिक्स से आगे बढ़कर भरोसा और उद्देश्य-आधारित जुड़ाव कैसे बना रही हैं। चर्चाओं में यह भी उजागर होगा कि ग्राहक अपेक्षाएं कैसे बदल रही हैं, जहां लोग अब ऐसे ब्रैंड्स की तलाश कर रहे हैं जो उनके मूल्यों से मेल खाते हों और जिम्मेदारी दिखाते हों।
कीनोट एड्रेस, फायरसाइड चैट्स और आकर्षक पैनल चर्चाओं के माध्यम से पिच BFSI मार्केटिंग समिट BFSI इकोसिस्टम में विकास, चुनौतियों और आगे की संभावनाओं का एक समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगा।
कॉन्फ्रेंस का को-प्रेजेंटिंग पार्टनर है YAAP, जबकि गोल्ड पार्टनर है Frodoh.
टैग्स