होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘IndiaFirst Life’ में मनल्ली अजमेरा-मेटालिया का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘IndiaFirst Life’ में मनल्ली अजमेरा-मेटालिया का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
अजमेरा एक अनुभवी कम्युनिकेशन प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, पब्लिक रिलेशंस, ई-लर्निंग और एडवर्टाइजिंग जैसे क्षेत्रों में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
‘इंडियाफर्स्ट लाइफ’ (IndiaFirst Life) ने मनल्ली अजमेरा-मेटालिया (Manallii Ajmera-Metalia) को प्रमोशन देते हुए उन्हें वाइस प्रेसिडेंट| हेड (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, एम्प्लॉयी एक्सपीरियंस और कंटेंट) की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि अजमेरा एक अनुभवी कम्युनिकेशन प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, पब्लिक रिलेशंस, ई-लर्निंग और एडवर्टाइजिंग जैसे क्षेत्रों में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है।
वह वर्ष 2019 में ‘IndiaFirst Life’ से जुड़ी थीं और तब से कंपनी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग को लीड कर रही हैं। उस वक्त उन्हें DVP | हेड (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) की भूमिका दी गई थी।
‘IndiaFirst Life’ से पहले, वह कोटक महिंद्रा ग्रुप में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट-ग्रुप कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के रूप में कार्यरत थीं। इसके अलावा उन्होंने एडलमैन (Edelman) और ओगिल्वी (Ogilvy) जैसी प्रतिष्ठित ग्लोबल एजेंसियों के साथ भी काम किया है, जहां उन्होंने स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस और ब्रैंड निर्माण के अहम प्रोजेक्ट्स संभाले।
अजमेरा की पेशेवर उपलब्धियों को पहचानते हुए उन्हें 2022 में e4m PR & Corp Comm Women Achievers Awards में ‘Communicator of the Year – Corp Comm’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वह e4m 40under40 की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।
टैग्स