होम / ब्रैंड स्पीक्स / भारत में चाय का क्रेज बरकरार, खपत में दुनिया में दूसरा स्थान

भारत में चाय का क्रेज बरकरार, खपत में दुनिया में दूसरा स्थान

ICYMI रिपोर्ट में खुलासा—भारत में चाय बनी पहली पसंद, लेकिन दक्षिण भारत में कॉफी का दबदबा बरकरार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

भारत में अधिकांश घरों में सुबह की शुरुआत घड़ी के अलार्म से नहीं, बल्कि गरम चाय की प्याली से होती है। दरअसल, ‘ICYMI’ ने राज्य-दर-राज्य चाय और कॉफी की पसंद का नक्शा तैयार किया है। इस रिपोर्ट में नेशनल सैंपल सर्वे का हवाला देते हुए बताया गया है कि भारतीय लोग कॉफी की तुलना में करीब 15 गुना ज्यादा बार चाय पीते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यही वजह है कि चाय को इस देश का अघोषित रूप से राष्ट्रीय पेय माना जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल लगभग 1,197 मिलियन किलोग्राम चाय की खपत होती है। यह आंकड़ा भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय उपभोक्ता बनाता है। वहीं कॉफी के मामले में भारत सातवें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘ज्यादातर भारतीयों के लिए कॉफी साल में औसतन 20 कप तक होती है, लेकिन दक्षिण भारत में कॉफी के लिए यह आंकड़े नहीं, बल्कि दीवानगी जैसी देखी जाती है।’

चाय प्रेमियों की बात करें तो गुजरात सबसे आगे है, जहां लोग अपनी चाय को ‘कड़क, इलायची और अदरक’ वाली पसंद करते हैं। इसके बाद गोवा आता है, जहां की खासियत है गुलाब वाली चाय। वहीं हरियाणा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश भी अपनी विशिष्ट चाय परंपराओं के लिए जाने जाते हैं।’

कॉफी के मामले में बाजी दक्षिण भारत के हाथ लगती है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘अगर उत्तर भारत की ऊर्जा चाय है, तो दक्षिण भारत की ताकत कॉफी।’ तमिलनाडु देश की 36% कॉफी खपत के साथ सबसे आगे है, जहां चिकोरी मिली फ़िल्टर कॉफी को पहचान माना जाता है। कर्नाटक, जिसे ’बीन बेल्ट’ कहा जाता है, न सिर्फ देश की 71% कॉफी बीन्स का उत्पादन करता है, बल्कि 31% खपत में भी हिस्सेदार है। आंध्र प्रदेश की अराकू अरेबिका और केरल की प्लांटेशन कॉफी भी बड़ी हिस्सेदारी रखती हैं।

रिपोर्ट के अंत में कहा गया है, ‘चाहे बात ‘एक गरम चाय की प्याली हो’ की या ‘फिल्टर कॉफी, प्लीज’ की, आंकड़ों में चाय आगे है, लेकिन कॉफी भी कई जगह अपनी अलग छाप छोड़ती है। यानी, दोनों मिलकर भारत की रोजमर्रा की जिंदगी को एक नई ऊर्जा देते हैं।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 hour ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

41 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

5 hours ago