होम / ब्रैंड स्पीक्स / IMPACT CMO 40 Under 40: भविष्य के मार्केटिंग लीडर्स को किया गया सम्मानित
IMPACT CMO 40 Under 40: भविष्य के मार्केटिंग लीडर्स को किया गया सम्मानित
भारत के मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी इकोaदिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में IMPACT CMO 40 Under 40, 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया।सिस्टम को अब एक नया प्लेटफॉर्म मिल गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में IMPACT CMO 40 Under 40, 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडस्ट्री के दिग्गजों और विशेषज्ञों ने शिरकत की और मार्केटिंग क्षेत्र के उभरते चेहरों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया।
इस सूची के तीसरे संस्करण में उन मार्केटिंग लीडर्स को जगह दी गई है जो 40 वर्ष की उम्र से कम हैं और जिन्होंने अपने कौशल, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के जरिए क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। यह पहल उन पेशेवरों को पहचान देने के उद्देश्य से की गई है जिन्होंने अपने नवोन्मेषी कार्यों से इंडस्ट्री की दिशा को नया आकार दिया है।
इस बार की सूची में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से अधिक रही। जहां कुल 23 महिलाएं इस सूची में जगह बनाने में सफल रहीं, वहीं 17 पुरुष भी इस सम्मान के भागीदार बने। कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे अधिक 7 विजेता रहे, इसके बाद FMCG और D2C सेक्टर से 6-6 प्रतिभागी सूची में शामिल हुए। इसके अलावा, BFSI से 5, रिटेल से 4 और OTT व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से 3-3 विजेता चुने गए। ई-कॉमर्स, फार्मास्युटिकल एंड हेल्थकेयर, और मीडिया एवं एंटरटेनमेंट से 2-2 लोगों को सम्मान मिला।
इस सूची को तय करने की ज़िम्मेदारी इंडस्ट्री के प्रमुख दिग्गजों की एक चयनित जूरी को सौंपी गई थी, जिसकी अध्यक्षता Tasty Bite के मैनेजिंग डायरेक्टर दिलेन गांधी ने की। उनके साथ co-jury chair के रूप में डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ, BW Businessworld और exchange4media भी शामिल रहे।
अन्य प्रमुख जूरी सदस्यों में शामिल थे:
-
बबीता बरुआ, सीईओ – इंडिया, VML
-
अजय काकर, हेड – कॉर्पोरेट ब्रैंडिंग, अदानी समूह
-
लुलु राघवन, प्रेसिडेंट - एशिया पैसिफिक, Landor
-
उन्निकन्नन गंगाधरन, डायरेक्टर, Hell Energy
-
शुभ्रा सराफ सेठी, ईवीपी - हेड ऑफ एंटरटेनमेंट ऐड स्ट्रैटेजी (टीवी + डिजिटल), JioStar Network
-
हेमा मलिक, चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, IPG Mediabrands India
-
सुश्रुत पंत, हेड ऑफ मार्केटिंग, श्री सीमेंट
-
दीपिका वारियर, पूर्व मार्केटिंग हेड, बजाज ऑटो
-
अतुल श्रीवास्तव, सीईओ, लक्ष्या मीडिया
-
कृष्णराव बुद्धा, मार्केटिंग स्पेशलिस्ट एवं पूर्व सीनियर कैटेगरी हेड, पारले प्रोडक्ट्स
-
प्रितिका शाह, हेड ऑफ मार्केटिंग, HDFC लाइफ
-
रुशभ आर ठक्कर, फाउंडर व सीईओ, Frodoh
-
सुजाता वी कुमार, पूर्व मार्केटिंग हेड – इंडिया और दक्षिण एशिया, Visa
-
मनन कपूर, सीनियर पार्टनर, YAAP
बता दें कि इस अवॉर्ड्स इवेंट के गोल्ड पार्टनर के रूप में 'आजतक' ने साझेदारी की है।
विजेताओं की सूची यहां देखें-
टैग्स