होम / ब्रैंड स्पीक्स / ग्रैफडोर कंपनी ने की मार्केट में छा जाने की तैयारी, लॉन्च किया पहला TVC

ग्रैफडोर कंपनी ने की मार्केट में छा जाने की तैयारी, लॉन्च किया पहला TVC

कंपनी के अनुसार, इस कवायद का मकसद यह साबित करना है कि कोई भी व्यक्ति ग्रैफडोर उत्पादों की सुंदरता को नकार नहीं सकता

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बाथ फिटिंग्स, किचन सिंक और सैनिटरीवेयर उद्योग की कंपनी ग्रैफडोर ने जर्मन टेक्नोलॉजी से डिजाइन की प्रेरणा लेकर अपना पहला टीवी कैंपेन (टीवीसी) एवं डिजिटल कॉमर्शियल लॉन्च किया है। इस टीवीसी में अभिनेत्री एवं मॉडल करिश्मा शर्मा को शामिल किया गया है। इस विडियो में दिखाया गया है कि करिश्मा शर्मा ग्रैफडोर द्वारा पेश नई बाथवेयर एवं किचनवेयर रेंज का पूरी तरह इस्तेमाल कर रही हैं। ग्रैफडोर द्वारा पेश किया  गया यह पहला टीवीसी है।

कंपनी के अनुसार, ‘कैंपेन का मकसद यह प्रमाणित करना है कि कोई भी ग्रैफडोर उत्पादों की सुंदरता को नकार नहीं सकता। जब आप अपने बाथरूम और किचन में प्रवेश करते हैं तो एक विशेष उत्कृष्टता का अहसास करते हैं, क्योंकि ये उत्पाद बेहद सुंदर हैं और जर्मन वास्तुकला से प्रेरित हैं।’

ग्रैफडोर के सीईओ एवं प्रेजिडेंट विनय जैन ने इस टीवीसी की लॉन्चिंग के बारे में कहा, ‘ग्रैफडोर सैनिटरीवेयर एवं किचनवेयर की अपनी ताजा रेंज के साथ हम उन भारतीय उपभोक्ताओं को खास संतुष्टि प्रदान करना चाहते हैं जो उपयोगी उत्पाद तलाश रहे हैं। फेस्टिव सीजन नजदीक है और ज्यादातर लोग इस सीजन में अपने घरों की मरम्मत कर उन्हें सजाना-संवारना पसंद करते हैं। यह रेंज उनके लिए उपयुक्त है जो विशेष आकर्षण के लिए श्रेष्ठ रेंज तलाश रहे हैं। अपने स्टाइलिश दृष्टिकोण और भारतीय टेलिविजन सीरीज में विभिन्न भूमिकाओं के साथ करिश्मा हमारे लिए खास हैं और इसलिए हमने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।’

आप भी इस टीवीसी को यहां देख सकते हैं-


टैग्स ग्रैफडोर करिश्मा शर्मा टीवीसी
सम्बंधित खबरें

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

17 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago