होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘ETPL’ बोर्ड की कमान ब्रायन मैकनीस के हाथ, वॉरेन ड्यूट्रम को भी अहम जिम्मेदारी
‘ETPL’ बोर्ड की कमान ब्रायन मैकनीस के हाथ, वॉरेन ड्यूट्रम को भी अहम जिम्मेदारी
निवेशकों और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ‘यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग’ (ETPL) तैयार कर रहा है मजबूत गवर्नेंस स्ट्रक्चर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
‘यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग’ (ETPL) ने ‘क्रिकेट आयरलैंड’ के चेयर ब्रायन मैकनीस (Brian MacNeice) को अपने बोर्ड का चेयर नियुक्त किया है। वहीं, ‘क्रिकेट आयरलैंड’ के पूर्व सीईओ वॉरेन ड्यूट्रम (Warren Deutrom) को ETPL का डायरेक्टर और इसकी पेरेंट कंपनी ‘रूल्स एक्स’ (Rules X) का चेयर बनाया गया है। कंपनी ने कहा कि ये कदम इस बात को दर्शाते हैं कि लीग यूरोप को एक विश्वसनीय और प्रोफेशनल तरीके से संचालित क्रिकेट डेस्टिनेशन बनाने की ओर अग्रसर है।
‘क्रिकेट आयरलैंड’ के सीएफओ और ETPL के संस्थापक सदस्य एंड्रयू मे (Andrew May) बोर्ड डायरेक्टर के रूप में जुड़े रहेंगे। इससे क्रिकेट आयरलैंड और लीग के बीच साझेदारी और मजबूत होगी।
बता दें कि ‘ETPL’ का गठन बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, प्रियंका कौल, सौरव बनर्जी और धीरज मल्होत्रा ने मिलकर किया है। इसका लक्ष्य एक विश्वस्तरीय टी20 प्रॉपर्टी बनना है, जो बड़े खिलाड़ियों, निवेशकों और फैंस को आकर्षित कर सके। लीग के लिए Oakvale Capital को इन्वेस्टमेंट बैंकर और KPMG India को स्ट्रैटेजिक एडवाइजरी पार्टनर नियुक्त किया गया है।
ब्रायन मैकनीस ने ETPL को ‘यूरोप में क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नया अध्याय” बताया, जिसमें खिलाड़ियों और फैंस को प्रेरित करने की क्षमता है। उन्होंने कहा, “क्रिकेट आयरलैंड में हम इस यात्रा के संस्थापक पार्टनर होने पर बेहद खुश हैं।’
वहीं, वॉरेन ड्यूट्रम, जिन्हें आयरलैंड को ICC का फुल मेंबर दर्जा दिलाने का श्रेय दिया जाता है, ने कहा कि यूरोप में क्रिकेट का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि इटली ने अगले साल के पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है और ओलंपिक में क्रिकेट की मौजूदगी ने भी इसके महत्व को और बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि ETPL दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खेल (क्रिकेट) को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खेल बाज़ार (यूरोप) में एक प्रोफेशनल टी20 लीग के रूप में मजबूत कर सकता है।’
ETPL खुद को एक प्रोफेशनल और निवेशकों के अनुकूल टी20 लीग के रूप में पेश कर रहा है, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की महत्वाकांक्षा रखता है। इसके सह-संस्थापक सेलेब्रिटी इन्फ्लुएंस, मीडिया और बिज़नेस एक्सपर्टीज़ तथा स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन का मिश्रण लेकर आए हैं, ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के दर्शकों को आकर्षित किया जा सके।
लीग पहले से ही निवेशकों और क्रिकेट हितधारकों का ध्यान खींच रही है। कंपनी का कहना है कि प्रोफेशनल गवर्नेंस, रणनीतिक साझेदारियां और मीडिया विशेषज्ञता के चलते उम्मीद है कि यह दुनिया की सबसे चर्चित नई टी20 लीग्स में से एक बन जाएगी।
बता दें कि जैसे-जैसे यूरोप को एक उभरते क्रिकेट बाज़ार के रूप में पहचाना जा रहा है, ETPL रणनीतिक गवर्नेंस, सेलेब्रिटी इन्फ्लुएंस और इंटरनेशनल एक्सपर्टीज़ का लाभ उठाकर महाद्वीप की क्षमता का उपयोग करना चाहता है। इसका उद्देश्य एक हाई-प्रोफाइल क्रिकेट इवेंट तैयार करना है, जो फैंस, खिलाड़ियों और स्पॉन्सर्स—सभी को आकर्षित कर सके।
टैग्स