होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m D2C रेवोल्यूशन अवॉर्ड्स: इन ब्रैंड्स व एजेंसीज को मिला सम्मान

e4m D2C रेवोल्यूशन अवॉर्ड्स: इन ब्रैंड्स व एजेंसीज को मिला सम्मान

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने बुधवार, 3 सितंबर को e4m D2C रेवोल्यूशन अवॉर्ड्स का चौथे संस्करण आयोजित किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने बुधवार, 3 सितंबर को e4m D2C रेवोल्यूशन अवॉर्ड्स का चौथे संस्करण आयोजित किया। गुरुग्राम में हुए इस शानदार अवॉर्ड समारोह में देश के D2C इकोसिस्टम से जुड़े कुछ सबसे प्रभावशाली लीडर्स, मार्केटर्स और इनोवेटर्स मौजूद रहे। अवॉर्ड नाइट में कुछ प्रमुख विजेताओं में ड्यूरोफ्लेक्स, WOW स्किन साइंस, Aaccho, बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और एमेजॉन ऐड्स शामिल रहे। इसी दौरान, अन्वेषण (Anveshan) की फाउंडर आयुषी खंडेलवाल को ‘बेस्ट D2C गेमचेंजर एंटरप्रेन्योर– फीमेल’ खिताब से सम्मानित किया गया।

e4m D2C रेवोल्यूशन अवॉर्ड्स का उद्देश्य डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर इकोसिस्टम में हो रही असाधारण वृद्धि और रचनात्मकता का जश्न मनाना है। e4m D2C अवॉर्ड्स के विजेताओं को पांच मुख्य श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जो D2C जगत की विविधता को दर्शाती हैं। इन श्रेणियों को खासतौर पर इनोवेशन, क्रिएटिविटी, ब्रैंड बिल्डिंग और प्रभावी स्टोरीटेलिंग को उजागर करने के लिए तैयार किया गया है।

इस बार जिन प्रमुख ब्रैंड्स और एजेंसियों ने बड़ी जीत दर्ज की, उनमें बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, हेल्थकार्ट का HK Vitals, WOW स्किन साइंस, आचो और ड्यूरोफ्लेक्स शामिल हैं। वहीं, जिन एजेंसियों ने सबसे ज्यादा मेडल्स अपने नाम किए उनमें एमेजॉन ऐड्स, Lyxel & Flamingo, The Starter Labs, डेंट्सु X और pROwth शामिल हैं।

मेडल टैली में बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने 6 मेडल्स (5 गोल्ड और 1 सिल्वर) जीते। HK Vitals by HealthKart ने 2 गोल्ड मेडल्स, WOW स्किन साइंस ने 3 सिल्वर मेडल्स, आचो ने 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल तथा ड्यूरोफ्लेक्स ने 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं एजेंसियों में एमेजॉन ऐड्स ने कुल 18 मेडल्स (6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज), Lyxel & Flamingo ने कुल 10 मेडल्स (5 गोल्ड और 5 सिल्वर), The Starter Labs ने 3 मेडल्स (2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) और डेंट्सु X ने 1 गोल्ड मेडल जीता।

डिसरप्टिव आइडियाज और बोल्ड कैंपेन को मान्यता देकर यह अवॉर्ड्स D2C स्पेस के भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करते हैं। ब्रेकथ्रू कैंपेन से लेकर उन ब्रैंड्स को सम्मानित करने तक जिन्होंने परफॉर्मेंस और कस्टमर एंगेजमेंट में उत्कृष्टता दिखाई है, यह अवॉर्ड्स भारत भर के D2C इकोसिस्टम में हो रहे शानदार काम को परिभाषित करते हैं।

यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट: 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

53 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago