होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘दंगल टीवी’ ने यूट्यूब पर हासिल किया ये खास मुकाम

‘दंगल टीवी’ ने यूट्यूब पर हासिल किया ये खास मुकाम

‘दंगल टीवी’ का यूट्यूब चैनल लगातार दो महीनों—जून और जुलाई में—'ओवरऑल क्रिएटर्स' और 'मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (ग्लोबल | फिल्म्स एंड मूवीज | यूट्यूब)' कैटेगरी में नंबर 1 पर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

‘दंगल टीवी’ (Dangal TV) ने पांच करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ यह टॉप 100 यूट्यूब चैनल्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।

ट्यूब्युलर लीडरबोर्ड के मुताबिक, ‘दंगल टीवी’ का यूट्यूब चैनल लगातार दो महीनों—जून और जुलाई 2025 में—'ओवरऑल क्रिएटर्स' और 'मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (ग्लोबल | फिल्म्स एंड मूवीज | यूट्यूब)' कैटेगरी में नंबर 1 पर रहा है।

इस लीडरशिप रैंकिंग के साथ ही, ‘दंगल टीवी का यूट्यूब चैनल पांच करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा भी पार कर चुका है, जिससे उसने टॉप 100 ग्लोबल यूट्यूब चैनल्स में अपनी मजबूत जगह बना ली है।

दंगल टीवी’ के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंघल के अनुसार, ‘ग्लोबल लीडरबोर्ड पर लगातार दो महीने नंबर 1 रहना हमारी डिजिटल यात्रा का एक गर्व का पल है। यह दर्शकों का हम पर विश्वास दिखाता है, हमारे विज़न को और मजबूत करता है कि हम भारत की दिल से जुड़ी कहानियों को दुनिया के मंच तक पहुंचाएं और हमें आगे भी कई बड़े मुकाम हासिल करने का आत्मविश्वास देता है।

इस उपलब्धि पर चार्टबीट और ट्यूब्युलर की कंटेंट मार्केटिंग डायरेक्टर कैंडीस गॉडिनियर ने कहा, ‘ट्यूब्युलर का मकसद हमेशा से ऐसे प्लेटफॉर्म्स और क्रिएटर्स को सामने लाना रहा है, जो बड़े स्तर पर दर्शकों से जुड़ाव कायम करते हैं। दंगल टीवी का भारत और दुनिया, दोनों जगह फिल्म्स और मूवीज जॉनर में यूट्यूब पर नंबर 1 रहना वाकई उल्लेखनीय है। यह बताता है कि भारत की दिल से जुड़ी कहानियां न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों के साथ जुड़ाव बना सकती हैं और डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए नए मानक तय कर सकती हैं।

दंगल टीवी के यूट्यूब चैनल को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 hour ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

35 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

5 hours ago