होम / ब्रैंड स्पीक्स / देश में रिटेल कारोबार को कुछ यूं बढ़ावा देने में जुटी BLUMART

देश में रिटेल कारोबार को कुछ यूं बढ़ावा देने में जुटी BLUMART

बिजनेस सर्विस प्रोवाइडर ‘ब्लूमार्ट’ (BLUMART) ने रिटेल उद्योग को अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

बिजनेस सर्विस प्रोवाइडर ‘ब्लूमार्ट’ (BLUMART) ने रिटेल उद्योग को अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने मोटो– स्‍मार्ट ट्रेड, स्‍मार्ट वेज (Smart Trade Smart ways) के साथ भारत के रिटेल कारोबार को बढ़ावा दे रही है।

कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब तक पारंपरिक तरीके से बिजनेस किया जाता था। स्थानीय तौर पर डायरेक्टरी के माध्यम से कारोबारी साझेदारों तक संभावित पहुंच बनाई जाती थी। अपने प्रॉडक्ट्स को बेचने और खरीदने के लिए बहुत ज्यादा सेल्समैन पर निर्भर रहना पड़ता था। अब यह बिजनेस एक लेवल ऊपर जाने के लिए तैयार है।

हालांकि पारंपरिक बिजनेस का यह मॉडल काम कर रहा है, लेकिन हर काम मानवीय ढंग से अपने आप करने की प्रक्रिया बेहद बोझिल और थकाने वाली होती है। इसमें काफी समय भी लगता है। यूजर्स तक प्रॉडक्ट आसानी से पहुंचाने, ईज ऑफ बिजनेस का माहौल बनाने, व्‍यक्ति को कारोबार चलाने एवं उसका विस्‍तार करने के लिए आधुनिक तरीकों से लैस करने और कम्युनिटी के रूप में साथ मिलकर आगे बढ़ने के लक्ष्‍य के साथ, बिजनेस सर्विस प्रोवाइडर ब्लूमार्ट रिटेलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स को आपस में जोड़ता है। इसका लक्ष्य इस चैनल को मजबूत बनाने के लिए दोनों के बीच मजबूत कारोबारी संबंध बनाना है।

कंपनी रिटेलर्स की खरीदारी और डिस्ट्रिब्यूटर्स की बिक्री प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास कर रही है। ब्लूमार्ट एप्लिकेशन से कारोबार को बढ़ावा देने में पूर्ण सहयोग किया जाता है। इस सुविधा का प्रयोग करते हुए कारोबारी फील्ड बिजनेस असोसिएट्स और कस्मटर सर्विस सेंटर केवल एक क्लिक दूर रहता है। ब्लूमार्ट खुदरा विक्रेताओं को सिंगल विंडो के साथ अलग-अलग ब्रैंड्स के प्रॉडक्ट्स खरीदने में मदद करता है। यह सिंगल विंडो रिटेलर्स को उनके कई विश्वासपात्र कई डिस्ट्रिब्यूटर्स से तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स खरीदने का ऑफर भी देती है। स्टॉक की स्मार्ट ढंग से प्लानिंग करने में मदद मिलती है।

उनका उद्देश्य टेक्‍नोलॉजी और सर्विसेज का इस्तेमाल कर खुदरा व्यापार में जुटे कारोबारियों को मजबूत बनाना है। उन्हें कारोबार के समान संचालन की सुविधा देना है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके प्रदान करना है। तीन पीढ़ियों तक मैनेजमेंट कारोबारी समुदाय का हिस्सा रहा है, अब ब्लूमार्ट रिटेलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स को आसानी से कारोबार की सुविधा देने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ हो। इससे मौजूदा कारोबारी तरीके में किसी तरह की रुकावट न पड़े, इसका भी काफी ध्यान रखा जा रहा है।

रिटेलर्स के लिए पेशकश की व्‍यापक श्रृंखला के साथ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे की चुनिंदा जगहों पर इस मॉडल का संचालन पूरी तरह से हो रहा है। इसमें रिटेलर्स का बड़ा समुदाय शामिल है, जिसने अपने आर्डर्स को बार-बार ब्लूमार्ट से शेयर करने की आदत बना ली है। इसके संस्थापक सन्नी पांडे सनी ग्रुप में मैनेजमेंट की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ब्लूमार्ट पिछले 50 से ज्यादा सालों से होमकेयर प्रॉडक्ट्स के सबसे प्रमुख निर्माताओं में से एक है। ब्लूमार्ट का विजन समूचे ट्रेड चैनल में शामिल सभी कारोबारियों के लिए एक बेहतरीन मार्केट बनाने का है। 


टैग्स ब्लूमार्ट रिटेल उद्योग रिटेल इंडस्ट्री
सम्बंधित खबरें

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

2 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

6 hours ago