हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पहले बताया था कि दोनों कंपनियों ने पिछले साल मार्च में भी अधिग्रहण के लिए बातचीत की थी, लेकिन तब इस डील पर मुहर नहीं लग पाई थी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी ‘एमेजॉन’ (Amazon) के बारे में इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कि यह ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) का अधिग्रहण करने के करीब पहुंच गई है।
यह दूसरी बार है जब ‘एमेजॉन’, एमएक्स प्लेयर को खरीदने का प्रयास कर रही है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पहले खबर दी थी कि एमेजॉन ने पिछले साल मार्च में भी इस सौदे के लिए कोशिश की थी, लेकिन तब इस डील पर मुहर नहीं लग पाई थी। पिछले साल मार्च में डील टूटने के बाद दोनों कंपनियों ने इस साल फरवरी में दोबारा इसकी प्रक्रिया शुरू की।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। सौदे के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है और एमेजॉन ने पहले ही एमएक्स प्लेयर को एक टर्म शीट की पेशकश कर दी है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यह डील 30-40 मिलियन डॉलर की है और खरीदारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमएक्स प्लेयर की टीम ‘मिनी टीवी’ से जुड़ जाएगी।
इस बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchang4medai) ने दोनों पक्षों से संपर्क कर उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल वहां से जवाब नहीं मिला है। इसलिए फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बता दें कि वर्ष 2018 में ‘टाइम्स इंटरनेट’ ने लगभग 140 मिलियन डॉलर यानी करीब 1000 करोड़ रुपये में ‘एमएक्स प्लेयर’ का अधिग्रहण कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
उस समय ‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) के इस कदम को काफी बोल्ड कदम माना गया था, खासकर ऐसे समय में जब कंपनी का पिछला ओटीटी वेंचर BoxTV.com करीब चार साल अस्तित्व में रहने के बाद वर्ष 2016 में बंद हो गया था।
हालांकि, यदि यह डील वास्तव में परवान चढ़ती है तो उपभोक्ता अधिग्रहण (consumer acquisition) के मामले में एमेजॉन प्राइम वीडियो चार गुना बड़ा हो जाएगा। भारत में एमेजॉन के इस समय अनुमानित 28 मिलियन यूजर्स हैं, जबकि एमएक्स प्लेयर के करीब 78 मिलियन यूजर्स हैं। इस हाई प्रोफाइल डील से भारत के ओटीटी मार्केट में चल रही प्रतिस्पर्धा में और तेजी आ सकती है।
Data.ai की स्टेट ऑफ मोबाइल 2023 रिपोर्ट में एमएक्स प्लेयर को वर्ष 2022 में विश्व स्तर पर तीसरे सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ओटीटी ऐप के रूप में स्थान दिया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार, उस दौरान हॉटस्टार, जी5, जियो टीवी और जियो सिनेमा को पीछे छोड़ते हुए एमएक्स प्लेयर सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था।
गौरतलब है कि ‘एमएक्स प्लेयर’ को कोरिया में 18 जुलाई 2011 को एक वीडियो प्लेयर के रूप में लॉन्च किया गया था। वर्ष 2019 में इसे मूल प्रोग्रामिंग के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में फिर से लॉन्च किया गया था।
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने श्रीहरि मुलगुंड (Srihari Mulgund) को चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर नियुक्त किया है। वह 17 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
by
Samachar4media Bureau
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने श्रीहरि मुलगुंड (Srihari Mulgund) को चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर (Chief Strategy Officer) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 17 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी। मुलगुंड कंपनी की लीडरशिप टीम का हिस्सा होंगे और सेबी लिस्टिंग रेगुलेशंस (SEBI Listing Regulations) के तहत सीनियर मैनेजमेंट के रूप में नामित किए जाएंगे।
श्रीहरि मुलगुंड के पास ग्लोबल ऑटोमोबाइल सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजी प्लानिंग का 24 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अमेरिका, जापान, चीन और भारत में काम किया है, जिससे उन्हें अलग-अलग ऑटोमोबाइल बाजारों और कारोबारी माहौल की अच्छी समझ हासिल हुई है।
हीरो मोटोकॉर्प में शामिल होने से पहले मुलगुंड ईवाई-पार्थेनॉन (EY-Parthenon) में पार्टनर (Partner) थे। यहां उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), बैटरी, इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE), सप्लाई वैल्यू चेन और नई मोबिलिटी से जुड़े रणनीतिक प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया।
उनके अनुभव में एइसिन ए.डब्ल्यू. (Aisin AW) और एफईवी इंक. (FEV Inc.) में महत्वपूर्ण भूमिकाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा वह रिकार्डो स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग इंडिया (Ricardo Strategic Consulting, India) के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।
नई भूमिका में मुलगुंड हीरो मोटोकॉर्प की कारोबारी रणनीति और भविष्य की ग्रोथ से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर काम करेंगे। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और नई तकनीकों के बढ़ते महत्व के बीच उनका अनुभव कंपनी के लिए अहम माना जा रहा है।
वेमो (Waymo) ने WPP Media को उत्तरी अमेरिका और EMEA क्षेत्र के लिए मीडिया एजेंसी नियुक्त किया है। एजेंसी मीडिया रणनीति, प्लानिंग और खरीद संभालेगी।
by
Samachar4media Bureau
डब्ल्यूपीपी (WPP) को अल्फाबेट (Alphabet) की ऑटोनॉमस ड्राइविंग कंपनी वेमो (Waymo) का बड़ा मीडिया कारोबार मिला है। वेमो ने उत्तरी अमेरिका और यूरोप, मिडिल ईस्ट एवं अफ्रीका (EMEA) क्षेत्र के लिए WPP Media को अपनी मीडिया एजेंसी नियुक्त किया है।
ग्लोबल रिपोर्ट्स के मुताबिक, WPP Media अब इन दोनों क्षेत्रों में वेमो की मीडिया रणनीति, प्लानिंग और मीडिया खरीद (Media Buying) का काम संभालेगी। एजेंसी कंपनी के उन शुरुआती अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार में भी मदद करेगी, जहां वेमो अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है।
यह साझेदारी ऐसे समय हुई है जब वेमो अपने ग्लोबल मार्केटिंग प्रयासों को तेज कर रही है। कंपनी अमेरिका से बाहर नए बाजारों में विस्तार की तैयारी कर रही है और ऑटोनॉमस ड्राइविंग को आम लोगों के बीच ज्यादा पहचान दिलाने पर भी जोर दे रही है।
सुपर बाउल विज्ञापन की भी तैयारी
वेमो अपने पहले सुपर बाउल (Super Bowl) विज्ञापन अभियान के लिए क्रिएटिव एजेंसी की समीक्षा भी कर रही है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय विस्तार ही नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं के बीच अपनी ब्रांड पहचान मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठा रही है।
वेमो की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुजैन फिलियन (Suzanne Philion) ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ऑटोनॉमस ट्रांसपोर्टेशन को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का परिचित हिस्सा बनाना है। नए बाजारों में विस्तार के साथ कंपनी स्थानीय समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को भी मजबूत करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि WPP की वैश्विक क्षमता वेमो को अलग-अलग बाजारों में स्थानीय लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करेगी। कंपनी का लक्ष्य दुनिया की सबसे भरोसेमंद ऑटोनॉमस ड्राइविंग सेवा बनना है।
WPP के लिए यह साझेदारी इसलिए भी अहम है क्योंकि वेमो तेजी से बढ़ते ऑटोनॉमस मोबिलिटी बाजार की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। नए बाजारों में विस्तार के साथ उसके मीडिया और मार्केटिंग निवेश बढ़ने की उम्मीद है।
मिहिर संगानी (Mihir Sangani) ने WPP (WPP) से 10 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। वह मई 2025 से एसेंसमीडियाकॉम इंडिया में बिजनेस डायरेक्टर थे।
by
Samachar4media Bureau
मिहिर संगानी (Mihir Sangani) ने डब्ल्यूपीपी (WPP) से करीब 10 साल के सफर के बाद अलग होने का फैसला किया है। वह मई 2025 से एसेंसमीडियाकॉम इंडिया (EssenceMediacom India) में बिजनेस डायरेक्टर (Business Director) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इससे पहले मिहिर संगानी ने मीडिया कॉम (Mediacom) के साथ करीब आठ साल काम किया था। यहां वह ग्रुप हेड (Group Head) के पद पर थे और ब्रांड्स के लिए मीडिया प्लानिंग और रणनीति तैयार करने से जुड़े काम संभालते थे।
मिहिर संगानी को मीडिया प्लानिंग (Media Planning) और ब्रांड्स के लिए प्रभावी मीडिया रणनीति तैयार करने का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। WPP में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने अलग-अलग ब्रांड्स के साथ काम करते हुए मीडिया से जुड़ी रणनीतियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई।
एसेंसमीडियाकॉम में बिजनेस डायरेक्टर के तौर पर उनका कार्यकाल मई 2025 से शुरू हुआ था। अब करीब एक साल से ज्यादा समय बाद उन्होंने WPP से अलग होने का फैसला किया है।
जोशुआ कुशनर (Joshua Kushner) और बॉब आइगर (Bob Iger) 12.5 अरब डॉलर की डील में लॉस एंजिलिस लेकर्स (Los Angeles Lakers) खरीद सकते हैं।
by
Samachar4media Bureau
अमेरिकी बास्केटबॉल की मशहूर टीम लॉस एंजिलिस लेकर्स (Los Angeles Lakers) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेंचर कैपिटलिस्ट जोशुआ कुशनर (Joshua Kushner) और डिज्नी (Disney) के पूर्व सीईओ बॉब आइगर (Bob Iger) इस NBA फ्रेंचाइजी को खरीदने की तैयारी में हैं। प्रस्तावित सौदे में टीम की कीमत करीब 12.5 अरब डॉलर आंकी गई है।
बॉब आइगर के पास NBA के साथ काम करने का लंबा अनुभव रहा है। डिज्नी के सीईओ रहते हुए उन्होंने ईएसपीएन (ESPN) का नेतृत्व किया और NBA के साथ मजबूत कारोबारी संबंध बनाए। उनके कार्यकाल में डिज्नी ने NBA मैचों के प्रसारण से जुड़े अरबों डॉलर के समझौते भी किए थे।
आइगर ने मार्च में डिज्नी के सीईओ पद से रिटायरमेंट लिया था। इससे पहले वह नेशनल विमेन्स सॉकर लीग (National Women's Soccer League) की टीम एंजल सिटी एफसी (Angel City FC) में भी बड़ी हिस्सेदारी ले चुके हैं।
वहीं, जोशुआ कुशनर वेंचर कैपिटल की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। लेकर्स को खरीदने की प्रस्तावित डील ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ ही हफ्ते पहले कुशनर फीफा (FIFA) से जुड़े एक विवादित प्राइवेट इक्विटी प्रस्ताव को लेकर चर्चा में आए थे।
अगर यह सौदा पूरा होता है, तो 12.5 अरब डॉलर की कीमत के साथ यह खेल जगत की सबसे बड़ी टीम बिक्री में से एक होगी। हालांकि, प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर अभी अंतिम मंजूरी और सौदे की अन्य शर्तों की जानकारी सामने नहीं आई है।
एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन पद से हटने जा रहे हैं। वह फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं मांगेंगे।
by
Samachar4media Bureau
टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने पद से हटने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन इसके बाद दोबारा चेयरमैन पद के लिए नियुक्ति नहीं मांगेंगे। उनका कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होना है।
पिछले साल अक्टूबर में टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) ने एन चंद्रशेखरन के लिए चेयरमैन के तौर पर तीसरे पांच साल के कार्यकाल को मंजूरी दी थी। यह फैसला टाटा ग्रुप (Tata Group) की रिटायरमेंट पॉलिसी से अलग था।
एन चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे। इसके कुछ महीनों बाद जनवरी 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। तब से वह टाटा समूह के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
अब उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में पूरा होगा। इसके बाद वह टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं मांगेंगे। टाटा संस के बोर्ड की अगली बैठक 18 अगस्त को होने वाली है। ऐसे में इस बैठक को कंपनी के नेतृत्व और आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा समूह ने कई क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार किया है। उनके पद छोड़ने के फैसले के बाद अब टाटा संस के अगले चेयरमैन को लेकर भी चर्चा तेज होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही Vecton AI अपने Forward Deployed Engineer (FDE) मॉडल को भी मजबूत करेगी।
by
Samachar4media Bureau
वित्तीय संस्थानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रांसफॉर्मेशन पर काम करने वाली कंपनी Vecton AI ने प्री-सीड फंडिंग राउंड में 6 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड की अगुवाई Zeropearl VC ने की। राउंड में कई प्रमुख स्टार्टअप संस्थापकों और ऑपरेटर्स ने भी हिस्सा लिया।
कंपनी के मुताबिक, इस फंडिंग का इस्तेमाल एंटरप्राइज के लिए तैयार AI सॉल्यूशंस के विकास में तेजी लाने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही Vecton AI अपने Forward Deployed Engineer (FDE) मॉडल को भी मजबूत करेगी। इस मॉडल के तहत कंपनी के इंजीनियर्स वित्तीय संस्थानों की टीमों के साथ मिलकर काम करते हैं और वास्तविक कारोबारी चुनौतियों को समझने, AI सॉल्यूशंस तैयार करने और उन्हें वास्तविक वातावरण में लागू करने पर फोकस करते हैं।
Vecton AI की योजना बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा यानी BFSI सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की भी है। कंपनी के अनुसार, वित्तीय संस्थानों में ऐसी AI तकनीकों की मांग बढ़ रही है, जिन्हें नियमों और अनुपालन की जरूरतों के अनुरूप इस्तेमाल किया जा सके। संस्थान अपने ऑपरेशंस को बेहतर बनाने, ग्राहक अनुभव में सुधार और निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए AI का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।
BITS Pilani के पूर्व छात्रों हिमांशु गोयल और गौरव मंडलेचा ने Vecton AI की स्थापना की है। कंपनी का फोकस एंटरप्राइज AI को प्रयोग के स्तर से निकालकर वास्तविक कारोबारी इस्तेमाल तक पहुंचाने पर है। कंपनी के मुताबिक, कई संस्थानों ने AI से जुड़ी पहलों में निवेश किया है, लेकिन इंटीग्रेशन, स्केलेबिलिटी, गवर्नेंस और अनुपालन जैसी चुनौतियों के कारण कई प्रोजेक्ट पायलट चरण से आगे नहीं बढ़ पाते।
Vecton AI ऐसे कारोबारी मामलों की पहचान करती है, उनके लिए कस्टम AI सॉल्यूशंस तैयार करती है और उन्हें लाइव प्रोडक्शन वातावरण में लागू करती है। कंपनी का Forward Deployed Engineer मॉडल AI इंजीनियर्स को ग्राहक टीमों के साथ पूरी प्रक्रिया के दौरान काम करने में सक्षम बनाता है, ताकि तैयार किया गया समाधान कारोबारी प्राथमिकताओं और ऑपरेशनल जरूरतों के अनुरूप हो।
फंडिंग पर Vecton AI के को-फाउंडर गौरव मंडलेचा ने कहा, "हमारी शुरुआत तकनीक से नहीं, बल्कि कारोबारी समस्या से होती है। हमारे इंजीनियर्स ग्राहक की टीम के साथ उनकी वास्तविक समस्याओं पर काम करते हैं और ऐसे AI सॉल्यूशंस तैयार करते हैं, जो अनुपालन की जरूरतों को पूरा करते हों और प्रोडक्शन में भी प्रभावी तरीके से काम कर सकें। यही वित्तीय संस्थानों के लिए वास्तविक बदलाव लाता है और यह फंडिंग हमें अधिक ग्राहकों के साथ काम करने में सक्षम बनाएगी।"
Zeropearl VC के मैनेजिंग पार्टनर बिपिन शाह ने कहा कि वित्तीय संस्थान अब ऐसे AI सॉल्यूशंस की तलाश में हैं, जो सिर्फ संभावनाएं न दिखाएं, बल्कि मापने योग्य कारोबारी परिणाम भी दें। उनके मुताबिक, Vecton AI का व्यावहारिक और क्रियान्वयन पर केंद्रित तरीका तथा BFSI इकोसिस्टम की संस्थापकों की गहरी समझ इसे अलग बनाती है।
कंपनी के अनुसार, Vecton AI फिलहाल सिर्फ मिड-मार्केट और एंटरप्राइज वित्तीय संस्थानों के साथ काम करती है और उसके साथ 10 ग्राहक जुड़े हुए हैं, जिनमें कई सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां भी शामिल हैं। कंपनी के AI सॉल्यूशंस पहले से ही लाइव प्रोडक्शन वातावरण में चल रहे हैं और संस्थानों को ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने तथा मापने योग्य कारोबारी परिणाम हासिल करने में मदद कर रहे हैं।
AI के प्रयोग से आगे बढ़कर एंटरप्राइज स्तर पर इसके इस्तेमाल की दिशा में बढ़ रहे संस्थानों के बीच Vecton AI वित्तीय संस्थानों के लिए एक भरोसेमंद AI ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर के रूप में काम करने पर फोकस कर रही है। कंपनी का लक्ष्य जिम्मेदार, स्केलेबल और बिजनेस-फोकस्ड AI सॉल्यूशंस के जरिए प्रोडक्शन वातावरण में मापने योग्य कारोबारी मूल्य तैयार करना है।
राज हेडा (Raj Heda) को वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में जनरल मैनेजर–ब्रांड एंड कम्युनिकेशंस (General Manager – Brand & Communications) बनाया गया है।
by
Samachar4media Bureau
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea-Vi) ने राज हेडा (Raj Heda) को प्रमोट कर जनरल मैनेजर–ब्रांड एंड कम्युनिकेशंस, मार्केटिंग (General Manager – Brand & Communications, Marketing) बनाया है। राज हेडा ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने प्रमोशन की जानकारी साझा की।
इससे पहले राज हेडा वोडाफोन आइडिया में असिस्टेंट जनरल मैनेजर–ब्रांड एंड कम्युनिकेशंस (Assistant General Manager – Brand & Communications) के पद पर काम कर रहे थे। वह पुणे में तैनात थे। नई जिम्मेदारी के बाद अब वह मुंबई से काम करेंगे।
वोडाफोन आइडिया से पहले राज हेडा ने करीब चार साल एक्सिस बैंक (Axis Bank) में काम किया। इससे पहले वह इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज (InCred Financial Services), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टी.आई.एम.ई. (T.I.M.E.) और जेनोमटेक बायो (Genomtech Bio) जैसी संस्थाओं में भी अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके हैं।
नई भूमिका में राज हेडा वोडाफोन आइडिया के ब्रांड और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
अनू सिक्का (Anu Sikka) ने जियोस्टार (JioStar) में Executive Vice President के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब दो साल से कंपनी से जुड़ी थीं।
by
Samachar4media Bureau
अनू सिक्का (Anu Sikka) ने जियोस्टार (JioStar) में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (Executive Vice President) के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब दो साल से जियोस्टार से जुड़ी हुई थीं।
जियोस्टार से पहले अनू सिक्का ने वायकॉम18 (Viacom18) में करीब 16 साल तक काम किया। वायकॉम18 में उनकी आखिरी जिम्मेदारी किड्स क्लस्टर की बिजनेस यूनिट हेड (Business Unit Head – Kids Cluster) के तौर पर थी।
अपने लंबे कार्यकाल के दौरान अनू सिक्का ने बच्चों के लिए कई लोकप्रिय शो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। इनमें ‘मोटू पतलू’ (Motu Patlu), ‘शिवा’ (Shiva), ‘गोलमाल जूनियर’ (Golmaal Jr), ‘चीकू और बंटी’ (Chikoo aur Bunty) और ‘भूत बंधूस’ (Bhoot Badhus) जैसे शो शामिल हैं।
वायकॉम18 में करीब 16 साल और जियोस्टार में लगभग दो साल बिताने के बाद अनू सिक्का के अलग होने से उनके लंबे मीडिया करियर में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
गजल माहेश्वरी (Gazal Maheshwari) ने मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) में वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।
by
Samachar4media Bureau
गजल माहेश्वरी (Gazal Maheshwari) ने मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) में वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) के रूप में नई पारी शुरू की है। इससे पहले वह जियोस्टार (JioStar) में सीनियर डायरेक्टर–एलसीएस डिजिटल सेल्स (Senior Director – LCS Digital Sales) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
जियोस्टार से पहले गजल माहेश्वरी स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) में एसोसिएट डायरेक्टर (Associate Director) के पद पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने इस ब्रॉडकास्टर के साथ 15 साल से ज्यादा समय बिताया है और मीडिया इंडस्ट्री में उनका कुल अनुभव 17 वर्षों से अधिक है।
गजल की विशेषज्ञता टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म (TV and Digital) पर क्लाइंट्स के लिए रेवेन्यू बढ़ाने और ब्रांड वैल्यू मजबूत करने में है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए कारोबार बढ़ाने और उनकी बाजार में पहचान मजबूत करने से जुड़े काम किए हैं। मैडिसन वर्ल्ड में अपनी नई भूमिका में गजल अपने लंबे मीडिया और विज्ञापन अनुभव का इस्तेमाल करते हुए क्लाइंट्स के लिए बेहतर बिजनेस और रेवेन्यू अवसर तैयार करने पर फोकस करेंगी।
WPP Media से पहले सिद्धेश केरकर आदित्य बिड़ला फाइनेंस उद्योग प्लस (Aditya Birla Finance Udyog Plus) में हेड ऑफ मार्केटिंग (Head of Marketing) के पद पर कार्यरत थे।
by
Samachar4media Bureau
डब्ल्यूपीपी मीडिया (WPP Media) ने सिद्धेश केरकर (Siddesh Kerkar) को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट–क्लाइंट सॉल्यूशंस (Senior Vice President – Client Solutions) नियुक्त किया है। इससे पहले वह कंपनी में प्रिंसिपल पार्टनर–डिजिटल (Principal Partner – Digital) के पद पर कार्यरत थे।
सिद्धेश केरकर ब्रांड्स के साथ काम करते हुए रणनीति और ब्रांड बिल्डिंग के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर फोकस करते हैं। वह जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), कैस्ट्रोल (Castrol), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) और इंद्रिया ज्वेल्स (Indriya Jewels) जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं।
WPP Media से पहले सिद्धेश केरकर आदित्य बिड़ला फाइनेंस उद्योग प्लस (Aditya Birla Finance Udyog Plus) में हेड ऑफ मार्केटिंग (Head of Marketing) के पद पर कार्यरत थे।
मार्केटिंग, ब्रांड स्ट्रैटेजी और परफॉर्मेंस मार्केटिंग के क्षेत्र में उन्हें 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपनी नई भूमिका में वह क्लाइंट सॉल्यूशंस को मजबूत करने और ब्रांड्स के लिए प्रभावी मार्केटिंग एवं बिजनेस रणनीतियों को आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे।