होम / ऐड वर्ल्ड / बाबा रामदेव की कंपनी अपने विज्ञापनों में कमी निकालने पर नाराज, ऐड काउंसिल से करेगी दो-दो हाथ

बाबा रामदेव की कंपनी अपने विज्ञापनों में कमी निकालने पर नाराज, ऐड काउंसिल से करेगी दो-दो हाथ

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। विज्ञापनों पर निगरानी रखने वाली संस्था, एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने दोबारा से योगगुरू बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की खिंचाई करते उसके विज्ञापनों को ‘भ्रामक’ बताया, जिसके एक हफ्ते बाद अब ये खबर आ रही है कि प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

विज्ञापनों पर निगरानी रखने वाली संस्था, एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने दोबारा से योगगुरू बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की खिंचाई करते उसके विज्ञापनों को ‘भ्रामक’ बताया, जिसके एक हफ्ते बाद अब ये खबर आ रही है कि पतंजलि आयुर्वेद ASCI से दो-दो हाथ करने के मूड में है।

कंपनी अब इस पर कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। बता दें कि पतंजलि इस समय बड़ी विज्ञापनदाता कंपनियों में शुमार हो चुकी है। दरअसल पतंजलि आयुर्वेद कंपनी बॉम्बे हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद से ASCI  को कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रभाव में काम करने वाले निकाय मानती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पिछले साल अपने एक फैसले में ASCI को नियामक मानने से इनकार कर दिया था। पिछले साल टेलिशॉप शॉपिंग के मामले में कोर्ट ने कहा था कि ASCI कोई सांविधिक निकाय या सरकारी नियामक नहीं है और इसे याचिकाकर्ता टेलिशॉप शॉपिंग के किसी भी व्यावसायिक विज्ञापन पर रोक लगाने का अधिकार नहीं है और टेलिशॉप शॉपिंग ASCI की सदस्य भी नही है।

उम्मीद है कि पतंजलि की लीगल टीम कोर्ट के इस फैसले को अपने केस में ढाल बनाकर इस्तेमाल कर सकती है।

पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, उनकी लीगल टीम मीडिया में आई रिपोर्ट के तौर पर कोर्ट के इस फैसले पर काम कर रही है।

इस साल जुलाई महीने में पतंजलि के जिन विज्ञापनों के खिलाफ शिकायत मिली थी उसमें पतंजलि का कच्ची घानी सरसों का तेल और केश क्रांति तेल के ऐड शामिल थे, जिसके बाद ASCI ने यह कहते हुए फटकार लगाई थी कि विज्ञापन में कही गई बात ‘बाकी तेलों में मौजूद खनिज पदार्थों से कैंसर हो सकता है’ बिल्कुल गलत और भ्रामक है।

दरअसल पतंजलि ने अपने कच्ची घानी सरसों तेल के विज्ञापन में दावा किया है कि उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा बेचा जा रहा सरसों का तेल सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन प्रक्रिया से निकाला गया तेल मिलावटी है और इसमें न्यूरोटॉक्सिन हैक्जेन है। विज्ञापन में इसकी पुष्टि नहीं की गई है। नियामक ने पतंजलि के विज्ञापन में उत्पाद के बारे में दावों को बहुत बढ़-चढ़ कर किया गया भ्रामक दावा करार दिया है। विनियामक ने कहा है कि पतंजलि ने यह भी साबित नहीं किया कि उसके प्रतिस्पर्धियों के महंगे रसों में फलों का गूदा कम है। नियामक के मुताबिक पतंजलि के दुग्धामृत, दंत कांति अन्य उत्पादों के दावे को भी पुष्ट नहीं किया गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

16 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

24-February-2026

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23-February-2026


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

14 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

4 hours ago