होम / ऐड वर्ल्ड / जानिए, विराट कोहली के विज्ञापन पर सरकार ने आखिर क्यों लगा दी रोक

जानिए, विराट कोहली के विज्ञापन पर सरकार ने आखिर क्यों लगा दी रोक

क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल, इस बार वे अपने खेल को लेकर नहीं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल, इस बार वे अपने खेल को लेकर नहीं, बल्कि अपने ऐड को लेकर मुश्किलों में फंस गए हैं। सरकार ने विराट कोहली के एक विज्ञापन पर सख्ती दिखाते हुए रोक लगा दी है। इसके बाद कंपनी को यह विज्ञापन वापस लेना पड़ा है।

हीरो मोटो कॉर्प को अपनी बाइक Xtreme 200R का वह विज्ञापन वापस लेना पड़ा है, जिसमें विराट कोहली खतरनाक तरीके से बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं। इस विज्ञापन को लेकर ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने ऐडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया से इस पर रोक लगाने को कहा था।

हीरो मोटोकॉर्प ने विराट कोहली को अपना नया ब्रैंड एंबेसडर बनाया था। कंपनी ने विराट का नाम हीरो के ऐड कैंपेन में उन्हें बाइक Xtreme 200R के लिए जोड़ा था। यह बाइक सितंबर में लॉन्च हुई थी।

गौरतलब है कि विराट कोहली ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए 175 करोड़ रुपए कमाते हैं। ईएसपी प्रॉपर्टीज और स्पोर्ट्स पॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली 19 ब्रैंड का विज्ञापन करते हैं। क्रिकेट के एंडोर्समेंट में 15.77 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2016 में विराट कोहली 20 ब्रैंड का विज्ञापन करते थे। इससे उन्होंने 120 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हालांकि, 2017 में उन्होंने 19 ब्रैंड का विज्ञापन किया, अब उनकी कमाई बढ़कर 150 करोड़ रुपए हो गई है।


टैग्स हीरो मोटर्स विराट कोहली
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

4 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

5 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

6 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago