होम / ऐड वर्ल्ड / YouTube के गले में फिर फंसी ये 'फांस', कई बड़ी कंपनियों ने हटाए विज्ञापन
YouTube के गले में फिर फंसी ये 'फांस', कई बड़ी कंपनियों ने हटाए विज्ञापन
‘यूट्यूब’ (YouTube) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। हालांकि, ‘यूट्यूब’ पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अनुचित कंटेंट दिखाने को लेकर ‘यूट्यूब’ (YouTube) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। हालांकि, ‘यूट्यूब’ पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं और इसे तमाम तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। ताजा मामला एक विडियो को लेकर है, जिसमें एक लोकप्रिय यूट्यूबर ऐसा विडियो दिखा रहा है, जिसमें बच्चों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स शामिल हैं।
इस तरह का मामला सामने आते ही कई बड़े एडवर्टाइजर्स ने ‘यूट्यूब’ से दूरी बना ली है और अपने विज्ञापन हटा लिए हैं। इनमें ‘AT&T’ और ‘नेस्ले’ जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस बारे में यूट्यूब ने कहा है कि इस बारे में उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस तरह के कंटेंट को और कुछ अन्य विडियो को भी हटा दिया है। इसके साथ ही उसने ‘नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन’ (National Center for Missing and Exploited Children) से मामले की शिकायत भी की है।
इसके अलावा यूट्यूब ने अपने बड़े एडवर्टाइजिंग पार्टनर्स को बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक नोट भी भेजा है, जिसमें इस मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतने का वादा भी किया है।
‘नेस्ले’ और अन्य एडवर्टाइजर्स का कहना है कि उन्होंने ‘यूट्यूब’ पर फिलहाल अपने विज्ञापन रोक दिए हैं, ताकि इन मुद्दों पर कार्रवाई हो सके। वहीं, ‘AT&T’ का कहना है, ‘जब तक हमारे ब्रैंड को किसी भी तरह के अनुचित कंटेंट से पूरी तरह सुरक्षा नहीं मिल जाती, हम यूट्यूब पर अपने विज्ञापन नहीं दिखाएंगे।’
गौरतलब है कि यूट्यूब को इससे पहले भी एडवर्टाइजर्स द्वारा बहिष्कार का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2017 की शुरुआत में भी एडवर्टाइजर्स ने इससे दूरी बना ली थी। इसके बाद से यूट्यूब ने अपनी साइट पर आपत्तिजनक कमेंट्स और विडियो से निपटने के लेकर तमाम कवायद की हैं और ज्यादा से ज्यादा पारदर्शी होने का प्रयास किया है।
टैग्स यूट्यूब एडवर्टाइजर्स नेस्ले