होम / ऐड वर्ल्ड / IAA ने की लीडरशिप अवॉर्ड्स की घोषणा, जूरी में शामिल हैं ये नाम

IAA ने की लीडरशिप अवॉर्ड्स की घोषणा, जूरी में शामिल हैं ये नाम

यह इस आयोजन का नौवां एडिशन है। जूरी की अध्यक्षता आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरपर्सन हर्ष गोयनका करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन’ (IAA) के इंडिया चैप्टर ने अपने लीडरशिप अवॉर्ड्स (Leadership Awards) 2022 के लिए जूरी की घोषणा कर दी है। इस अवॉर्ड का उद्देश्य उन प्रोफेशनल्स को सम्मानित करना और उन्हें एक नई पहचान देना है, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर मार्केटिंग, विज्ञापन और मीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दिया है और कंपनियों को सफलता के नए आयाम तक पहुंचाया है।

जूरी की अध्यक्षता ‘आरपीजी एंटरप्राइजेज’ (RPG Enterprises) के चेयरपर्सन हर्ष गोयनका करेंगे। इसके अलावा जूरी में ‘भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र’ (IN-SPACe) के चेयरपर्सन और ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड’ (Mahindra & Mahindra Ltd) के पूर्व एमडी व सीईओ पवन गोयनका, ’आईटीसी लिमिटेड’ (ITC Limited) के डिवीजन चीफ एग्जिक्यूटिव (फूड्स) हेमंत मलिक, ‘टाइटन कंपनी लिमिटेड’ (Titan Company Limited) की सीईओ( Watches & Wearables Division) सुपर्णा मित्रा, ‘फिलिप कैपिटल इंडिया’ ( PhillipCapital India) के एमडी और सीईओ विनीत भटनागर, ‘क्यूमैथ’ (Cuemath) के सीईओ विवेक सुंदर और ‘ट्रांशन इंडिया‘ (Transsion India) के सीईओ अरिजीत तलापात्रा को शामिल किया गया है।

विजेताओं का चुनाव दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया के द्वारा किया जाएगा। पहले चरण में डेटा पर फोकस किया जाएगा प्रोफेशनल्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में इन शॉर्टलिस्ट प्रोफेशनल्स में से जूरी द्वारा विजेताओं का चुनाव किया जाएगा।

‘इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन’ की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक हर साल दिए जाने वाले इस लीडरशिप अवॉर्ड्स के तहत विजेताओं को सम्मानित किया जाता है। यह इस अवॉर्ड्स समारोह का नौवां एडिशन है।


टैग्स इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन आईएए जूरी हर्ष गोयनका लीडरशिप अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

4 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

5 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

6 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago