होम / ऐड वर्ल्ड / विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘द हिन्दू ग्रुप’ ने इंसानों को यूं दिखाया 'आईना'
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘द हिन्दू ग्रुप’ ने इंसानों को यूं दिखाया 'आईना'
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘द हिन्दू ग्रुप’ ने अपने एक विज्ञापन में केरल के पलक्कड़ में एक हाथिनी की मौत पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जिसने लोगों के दिमाग को झकझोर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के मौके पर ‘द हिन्दू ग्रुप’ ने कछुए का एक विचारणीय विज्ञापन प्रकाशित कर जिस तरह से प्रशंसा बंटोरी थी, उसी अंदाज में यह ग्रुप विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर एक और तीखी प्रतिक्रिया के साथ आगे आया है। ग्रुप ने केरल के पलक्कड़ में एक हाथिनी की मौत पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जिसने लोगों के दिमाग को झकझोर कर रख दिया है।
इस घटना पर केंद्रित अपने नए विज्ञापन में, द हिन्दू ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर एक संदेश जारी किया है, जिसमें इंसान की लालसा और अहंकार पर प्रकाश डाला गया है, जिसकी कीमत जानवरों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
यह विज्ञापन ‘जंगल के बेताज बादशाह’ को नीचे गिराने के लिए ‘बहादुर इंसानों’ की व्यंग्यात्मक रूप से प्रशंसा करता है। विज्ञापन में हाथी की मौत की वजह का उल्लेख किया गया है कि जब जानवर को मारने के लिए एक बंदूक नहीं होती है, तो कैसे खाने में घातक जहर देकर ‘हाथी के शासनकाल’ को समाप्त कर दिया जाता है। यह ओक के पेड़ों, व्हेल, पक्षियों और सदाबहार जंगलों जैसे मानव "साहस" के अन्य हताहतों के नाम पर भी जाता है।
बता दें कि यह घटना 27 मई को सामने आई थी। केरल के साइलेंट वैली नेशनल पार्क की एक गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। अनानास चबाते ही उसमें हुए विस्फोट से हथिनी का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। असहनीय दर्द के कारण वह कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ थी, जिसके बाद 15 साल की इस गर्भवती हथिनी की मलप्पुरम में वेल्लियार नदी में खड़े खड़े मौत हो गई थी।
टैग्स द हिन्दू ग्रुप विश्व पर्यावरण दिवस विश्व वन्यजीव दिवस