होम / ऐड वर्ल्ड / ‘बेंगलुरु एडवर्टाइजिंग क्लब’ की नई मैनेजिंग एग्जिक्यूटिव कमेटी गठित, शामिल हुए ये नाम
‘बेंगलुरु एडवर्टाइजिंग क्लब’ की नई मैनेजिंग एग्जिक्यूटिव कमेटी गठित, शामिल हुए ये नाम
‘बेंगलुरु एडवर्टाइजिंग क्लब’ (The Advertising Club of Bangalore) ने वर्ष 2025 के लिए अपनी नई मैनेजिंग एग्जिक्यूटिव कमेटी की घोषणा कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
‘बेंगलुरु एडवर्टाइजिंग क्लब’ (The Advertising Club of Bangalore) ने वर्ष 2025 के लिए अपनी नई मैनेजिंग एग्जिक्यूटिव कमेटी की घोषणा कर दी है। इस कमेटी में विज्ञापन और मार्केटिंग क्षेत्र के अनुभवी प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया है।
इस बार कमेटी की कमान ओरिगामी क्रिएटिव कॉन्सेप्ट्स और ब्लूमबॉक्स ब्रैंड इंजीनियर्स के सह-संस्थापक और निदेशक लईक अली को सौंपी गई है, जो क्लब के नए प्रेजिडेंट बने हैं। उनके साथ बतौर वाइस प्रेजिडेंट मार्केटिंग और डिजिटल कम्युनिकेशन के अनुभवी प्रोफेशनल निशाद रामचंद्रन को चुना गया है।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मालविका हरिता को मिली है, जो ब्रैंड सर्कल की फाउंडर और सीईओ हैं। वहीं, नवीन नायर (वनवर्स) को संयुक्त-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्लब की सचिव बनाई गई हैं स्नेहा वाल्के, जो 'द लिटिल थिंग्स कंपनी' की फाउंडर हैं। नई टीम के साथ क्लब ने इंडस्ट्री जगत से जुड़े प्रोफेशनलों को जोड़ते हुए भविष्य के कार्यक्रमों और पहलों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
विस्तारित समिति यानी एक्सटेंडेड कमेटी में भी इंडस्ट्री के कई दिग्गज और उभरते नाम शामिल किए गए हैं। इनमें पब्लिसिस सैपिएंट की इंडिया मार्केटिंग लीडर गंगा गणपति पूवैयाह, वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल अनिलकुमार सथाराजु, ट्रिगर वर्ल्डवाइड के निदेशक और सीईओ सुनीत जॉन, एआई नेक्स्ट जेन के संस्थापक जी.वी. कृष्णमूर्ति, 'ब्लू' से जुड़े अरुणावा सील, डिशा कम्युनिकेशंस के नाइजल मैथ्यू और लॉडस्टार यूएम (IPG मीडिया ब्रैंड्स) की लया मेनन के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा न्यूज़ फर्स्ट कन्नड़ के एस. दिवाकर, हनीकॉम्ब से नौफेल अनामाला, स्पॉटिफाई की नियति शाह, और वीविल के राजेश वोरकडी भी इस नई टीम का हिस्सा होंगे।
नई मैनेजिंग एग्जिक्यूटिव कमेटी के प्रेजिडेंट लईक अली ने कहा कि समिति इस बार केवल इवेंट्स तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ब्रैंड-बिल्डिंग, ज्ञान-साझा और पेशेवर नेटवर्किंग को मजबूती देने पर ध्यान केंद्रित करेगी। क्लब के प्रमुख इनिशिएटिव ‘इंस्पिरेशन रूम’ को आगे बढ़ाते हुए वह एक समावेशी और प्रेरणादायी प्लेटफॉर्म के रूप में क्लब को स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे।
वहीं, मालविका हरिता ने कहा, ‘एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव आ रहा है और बेंगलुरु एडवर्टाइजिंग क्लब जैसे प्लेटफॉर्म पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं। मैं उन पहलों का समर्थन करना चाहती हूं जो नई पीढ़ी के टैलेंट को प्रेरित, सशक्त और अपस्किल करती हैं, साथ ही हमारी प्रोफेशनल कम्युनिटी के बीच गहरे संबंध बनाती हैं।‘
मैनेजिंग एग्जिक्यूटिव कमेटी की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:
1: Laeq Ali Origami Creative Concepts and Bloombox Brand Engineers, President
2: Nishad Ramachandran -Seasoned advertising and Digital Professional- Vice President
3: Malavika Harita-Brand Circle,Treasurer
4: Sneha Walke The Little Things Co,Secretary
5: Navin NairOneVerse Joint Treasurer
6: Arunava Seal Bleu
7: Nigel Mathew-Disha Communications
6: Laya Menon Lodestar UM,IPG Mediabrands
7: G.V. Krishnamurthy- Ai Nxt Gen
8: Suneet John-Trigger Worldwide
9: Anil Sathiraju- Senior Media Professional
10: Ganga Ganapathi Poovaiah-Publicis Sapient
11: S .Divakar-News First Kannada
12: Noufel Anamala-Honeycomb
13: Niyati Shah- Spotify
14: Rajesh Vorkady-• Veeville
टैग्स