होम / ऐड वर्ल्ड / दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब ने घोषित की 2025–2026 की मैनेजिंग कमेटी, धीरज सिन्हा बने अध्यक्ष

दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब ने घोषित की 2025–2026 की मैनेजिंग कमेटी, धीरज सिन्हा बने अध्यक्ष

दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब ने सोमवार को मुंबई में आयोजित अपनी 71वीं वार्षिक आम बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–2026 के लिए अपनी मैनेजिंग कमेटी की घोषणा की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब ने सोमवार को मुंबई में आयोजित अपनी 71वीं वार्षिक आम बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–2026 के लिए अपनी मैनेजिंग कमेटी की घोषणा की।

एफसीबी इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ धीरज सिन्हा को दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब का अध्यक्ष चुना गया है। नई निर्वाचित कमेटी इंडस्ट्री के विविध और बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जिसमें क्रिएटिव एजेंसियों, मीडिया नेटवर्क्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और नए दौर के मार्केटिंग लीडर्स शामिल हैं। अनुभव और नए दृष्टिकोण का यह मेल ऐड क्लब के समावेशिता, सहयोग और भविष्य की तैयारी पर केंद्रित एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

धीरज सिन्हा, अध्यक्ष, दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब ने कहा, “ऐडवर्टाइजिंग क्लब का नेतृत्व करना सम्मान की बात है, यह एक ऐसी संस्थान है, जो हमारी इंडस्ट्री की सामूहिक महत्वाकांक्षा का प्रतिनिधित्व करती है। इस क्षण को खास बनाता है हमारी बनाई हुई कमेटी की समावेशिता और विविधता- एजेंसी के अनुभवी लीडर्स से लेकर नए दौर के मार्केटर्स और मीडिया प्लेटफॉर्म लीडर्स तक। मिलकर, हम संवाद को प्रोत्साहित करेंगे, क्षमता निर्माण करेंगे और ऐसे अवसर पैदा करेंगे, जो हमारी इंडस्ट्री को मजबूत बनाएंगी और भविष्य के लिए तैयार करेंगी।”

दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब के 2025–2026 के लिए चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • धीरज सिन्हा – अध्यक्ष

  • अमितेश राव – उपाध्यक्ष

  • पुनिता अरुमुगम – सचिव

  • सोनिया हुरिया – संयुक्त सचिव

  • प्रदीप द्विवेदी – कोषाध्यक्ष

मैनेजिंग कमेटी में इंडस्ट्री जगत के अन्य लीडर्स शामिल हैं, जो तालमेल को आगे बढ़ाने और ऐडवर्टाइजिंग क्लब की सभी पहलों की सफलता सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे:

  • सत्य राघवन

  • जितेन्दर दाबस

  • दर्शन शाह

  • अजय कक्कड़

  • मित्रजीत भट्टाचार्य

  • अपर्णा भावल

  • अविनाश कौल

सह-नामांकित इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की सूची इस प्रकार है:

  • नेहा मरकंडा

  • सग्निक घोष

  • मंशा टंडन

निम्न लीडर्स विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे और अपने अनुभव और संबंधित इंडस्ट्री सेगमेंट की गहरी समझ के माध्यम से दि ऐडवर्टाइजिंग क्लब को महत्वपूर्ण योगदान देंगे:

  • अनुरिता चोपड़ा

  • अजय चंदवानी

  • लूलू राघवन

  • राजेश शर्मा

  • अमरदीप सिंह

  • सुब्रमण्येश्वर एस.

  • साकेत झा सौरभ

  • गौतम रघुनाथ

  • अमोघ दुसाद

  • अशित कुकियान

राणा बरुआ आगामी वर्ष के लिए तत्काल पूर्व अध्यक्ष के रूप में मैनेजिंग कमेटी के सदस्य बने रहेंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

2 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

3 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

4 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago