होम / ऐड वर्ल्ड / ‘इंडियन सोसायटी ऑफ एडवर्टाइजर्स’ में सुनील कटारिया को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
‘इंडियन सोसायटी ऑफ एडवर्टाइजर्स’ में सुनील कटारिया को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
’इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवर्टाइजर्स’ (ISA) की नवनिर्वाचित कार्यकारी परिषद की 27 सितंबर 2021 को हुई बैठक में उन्हें इस पद के लिए चुना गया। लगातार छठी बार इस पद के लिए चुने गए हैं सुनील कटारिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
’इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवर्टाइजर्स’ (ISA) की नवनिर्वाचित कार्यकारी परिषद की बैठक 27 सितंबर 2021 को हुई। इस बैठक में ’गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड’ के सीईओ (India and SAARC) सुनील कटारिया को एक बार फिर ’ISA’ का चेयरमैन चुना गया। उन्हें इस पद पर लगातार छठी बार चुना गया है।
इस मौके पर सुनील कटारिया का कहना था, ’ डिजिटल विज्ञापन टीवी के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है और आगे भी बढ़ रहा है, इस वर्ष हमारा प्रयास डिजिटल मीजरमेंट के क्षेत्र में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने का होगा। मल्टीमीडिया मीजरमेंट बनाने के लिए ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) के साथ काम करने के लिए ’ISA’ सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हम सभी संगठनों को उनकी मजबूत भागीदारी के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं और यह निश्चित रूप से हमें नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करेगा। मैं अपने सभी प्रयासों में आईएसए सदस्यों के समर्थन को भी धन्यवाद देता हूं।’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के संदर्भ में, मुझे अपने सभी सदस्यों, उद्योग सहयोगियों, विक्रेताओं और आईएसए सचिवालय टीम के सुरक्षित रहने, टीका लगवाने और स्वास्थ्य अधिकारियों और सरकारों के निर्देशों का पालन करने में सहयोग करने को लेकर खुशी हो रही है।’
वहीं, कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने पिछले पांच वर्षों में ‘आईएसए’ चेयरमैन के रूप में सुनील कटारिया के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और 2021-22 के लिए फिर से चुने जाने पर खुशी व्यक्त की।
कार्यकारी परिषद के अन्य सदस्यों में ये नाम शामिल हैं:
- Atul Agrawal, Senior Vice President – Corporate Brand and Marketing, Tata Services Limited
- Narendra Ambwani, Director, Agro Tech Foods Limited
- Tarun G. Arora, Chief Executive Officer & Whole Time Director, Zydus Wellness Limited
- Subhadip Dutta Choudhury, Chief Executive Officer, Hawkins Cookers Limited
- Paulomi Dhawan, Independent Director, Whistling Woods International
- Neil George, Managing Director, Nivea India Pvt Limited
- Girish Kalyanaraman, Vice President, Brand Operations, Procter & Gamble Hygiene and Health Care Limited
- Chandru Kalro, Managing Director, TTK Prestige Limited
- Devraj Lahiri, Chief Operating Officer - India Tobacco Division, ITC Limited
- Angshu Mallick, Managing Director & CEO, Adani Wilmar Limited
- Bharat V. Patel, Independent Director, Aditya Birla Sun Life AMC Limited
- Anuj Poddar, Executive Director, Bajaj Electricals Limited
- Ramakrishnan Ramamurthi, Advisor J. K. Enterprises
- Ram Raghavan, Managing Director, Colgate-Palmolive (India) Limited
- Gauravjeet Singh, General Manager – Media Services (South Asia) Media Dept, Hindustan Unilever Limited
- Shashank Srivastava, Senior Executive Director (Marketing & Sales), Maruti Suzuki India Limited
टैग्स चुनाव इंडियन सोसायटी ऑफ एडवर्टाइजर्स चेयरमैन सुनील कटारिया इलेक्शन