होम / ऐड वर्ल्ड / महामारी का न्यूज जॉनर पर नहीं दिखा असर, बढ़ा विज्ञापन खर्च

महामारी का न्यूज जॉनर पर नहीं दिखा असर, बढ़ा विज्ञापन खर्च

TAM AdEx के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि 2020 की तुलना में साल 2021 में न्यूज जॉनर में कुल विज्ञापन खर्च 12 प्रतिशत तक बढ़ा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

TAM AdEx के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि 2020 की तुलना में साल 2021 में न्यूज जॉनर में कुल विज्ञापन खर्च 12 प्रतिशत तक बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 के बाद से ऐड वॉल्यूम (विज्ञापनों की संख्या) में यह सबसे बड़ी ग्रोथ है।

न्यूज जॉनर में ऐड वॉल्यूम (विज्ञापनों की संख्या) में तीसरी और चौथी तिमाही के दौरान फिर से बढ़त देखने को मिली, वह भी तब जब अर्थव्यवस्था दूसरी कोविड लहर से उबर रही थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2017 की तुलना में न्यूज जॉनर में ऐड वॉल्यूम में 23% अनुक्रमित वृद्धि (indexed growth) हुई है।

इस जॉनर में एवरेज ऐड वॉल्यूम दूसरी लहर के बाद देखे गए दो महीनों के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई। यह महीने थे मार्च 2021 और अक्टूबर 2021, जब सबसे ज्यादा ऐड वॉल्यूम देखा गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य सभी जॉनर को मिलाकर देखा जाए तो 2020 की तुलना में 2021 में ऐड वॉल्यूम में 26% की वृद्धि देखी गई। इसलिए, 2021 में न्यूज जॉनर बनाम अन्य जॉनर के बीच का अनुपात 2021 में 72:28 और 2020 में 70:30 था।

न्यूज जॉनर में ऐड वॉल्यूम की बात की जाए तो हिंदी न्यूज कैटेगरी सर्वोपरि रही है, जिसने 32% से भी ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, शीर्ष पांच सब-जॉनर्स में से चार ने अपनी पोजिशन पहले की तरह बरकरार रखी है। वहीं 2021 में कन्नड़ न्यूज ने असम न्यूज की जगह ले ली है। शीर्ष पांच सब-जॉनर्स ने दोनों अवधियों के दौरान ऐड वॉल्यूम का लगभग 65% हिस्सा किया है। इसके अतिरिक्त, रीजनल व नेशनल न्यूज चैनल्स ने 2021 के दौरान न्यूज जॉनर में क्रमशः 74% और 26% ऐड वॉल्यूम दर्ज किया है। रीजनल न्यूज चैनल्स ने 2020 की तुलना में 2021 के दौरान ऐड वॉल्यूम में 13% की वृद्धि दर्ज की है।

वहीं, मार्च 2021 से दिसंबर 2021 तक यानी 10 महीनों के दौरान ‘रेकिट बेंकिज़र’ (Reckitt Benckiser) न्यूज जॉनर में टॉप ऐडवर्टाइजर रहा है। फूड एंड बेवरेजेज सेक्टर ने न्यूज जॉनर के ऐड वॉल्यूम में 15% की हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद सर्विस सेक्टर का 14% हिस्सा रहा है। दूसरी ओर, कार कैटेगरी ने 2021 में 3% ऐड वॉल्यूम के साथ न्यूज जॉनर का नेतृत्व किया। यह 2019 और 2020 में भी सूची में सबसे ऊपर रही थी।

तेजी से उभरती कैटेगरी (top growing categories) में ईकॉम-एजुकेशन के विज्ञापनों ने 2020 की तुलना में 2021 के दौरान पान मसाला के बाद सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की।   

टॉप 10 कैटेगरीज में ग्रोथ की बात करें तो, ईकॉम-फार्मा/हेल्थकेयर 4.7 गुना की उच्चतम वृद्धि के साथ शीर्ष पर रहा है, इसके बाद हेयर रिमूवर ने 2.5 गुना की वृद्धि दर्ज की है।

टैम की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 और 2021 में न्यूज जॉनर में शीर्ष तीन ऐडवर्टाइजर्स रेकिट बेंकिज़र (Reckitt Benckiser), एचयूएल (HUL) और GCMMF (अमूल) के तेजी से आगे आए हैं। वहीं टॉप 10 की सूची में LIC, एशियन पेंट्स (Asian Paints), विष्णु पैकेजिंग (Vishnu Packaging) और अमेजॉन ऑनलाइन इंडिया (Amazon Online India) पहली बार शामिल हुआ हैं। न्यूज जॉनर में पान मसाला की ‘विमल इलायची’ (Vimal Elaichi) 2021 की टॉप 10 की सूची में पहली बार शामिल हुआ है और इसी वर्ष का पान मसाला अग्रणी ब्रैंड भी था।

2021 में न्यूज जॉनर में 4,100 से अधिक ऐडवर्टाइजर्स ने विज्ञापन दिए और 6,400 ब्रैंड्स के विज्ञापन दिखाई दिए। आंकड़ों के मानें तो ‘महर्षि मार्कंडेस एजुकेशनल ट्रस्ट’ (Maharishi Markandes Educational Trust) और ‘विप्रो’ (Wipro) 2021 के दौरान क्रमशः नेशनल और रीजनल न्यूज चैनल्स पर प्रमुख एक्सक्लूसिव ऐडवर्टाइजर्स रहे।


टैग्स विज्ञापन चैनल न्यूज जॉनर न्यूज कैटेगरी ऐडवर्टाइजर्स
सम्बंधित खबरें

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

6 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

1 week ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

18 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago