होम / ऐड वर्ल्ड / धोनी के इस IPL विज्ञापन पर शिकायत के बाद लगी रोक, जानें वजह

धोनी के इस IPL विज्ञापन पर शिकायत के बाद लगी रोक, जानें वजह

IPL का यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। एक तरफ जहां उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स लगातार शुरुआती तीन मैच हार चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग यानि कि आईपीएल (IPL) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन इस बीच आईपीएल का यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। एक तरफ जहां उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) लगातार शुरुआती तीन मैच हार चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ उनका एक विज्ञापन विवादों में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने टूर्नामेंट के लिए एक प्रोमोशनल ऐड (विज्ञापन) बनाया था, जो ब्रॉडकास्टर चैनल पर दिखाया जा रहा था। अब इस प्रोमो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (CUTS) ने दर्ज कराई है, जोकि एक रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन है। सोसायटी ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह विज्ञापन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है।

इस प्रोमोशनल ऐड में एमएस धोनी को एक बस ड्राइवर के रूप में दिखाया गया है, जो व्यस्त सड़क के बीच में बस रोक देते हैं। ऐसे में एक ट्रैफिक पुलिसमैन उनके पास आता है और उनसे सवाल करता है। इसके बाद धोनी जवाब में कहते हैं कि वह आईपीएल का सुपर ओवर देख रहे हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी इसे सामान्य मानता है और चला जाता है।

ASCI ने रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन की इस शिकायत पर संज्ञान लेने के फैसला किया। ASCI ने उपभोक्ता शिकायत समिति (CCC) के सदस्यों ने प्रोमो बनाने वाली कंपनी के साथ इस विज्ञापन को देखा। प्रोमोशनल ऐड देखने के बाद उन्होंने माना कि विज्ञापन में यातायात के नियमों का उल्लंघन किया गया है।

इसके बाद विज्ञापन बनाने वाली कंपनी से कहा गया है कि वो 20 अप्रैल तक इसे हटा दें या फिर इसमें बदलाव करें। वहीं कंपनी ने लिखित रूप में इसे स्वीकार कर लिया और वह इसे वापस लेगी। 


टैग्स विज्ञापन आईपीएल एमएस धोनी प्रोमो ऐड
सम्बंधित खबरें

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

6 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

1 week ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago