होम / ऐड वर्ल्ड / जानिए, प्रचार अभियानों पर महाराष्ट्र सरकार ने पिछले 16 महीनों में कितना किया खर्चा

जानिए, प्रचार अभियानों पर महाराष्ट्र सरकार ने पिछले 16 महीनों में कितना किया खर्चा

स्वतंत्र पत्रकार और आईटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई थी इस बारे में जानकारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली ‘महाविकास अघाड़ी सरकार’ (MVA Govt) द्वारा पिछले 16 महीनों में प्रचार अभियानों (publicity campaigns) पर 155 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। स्वतंत्र पत्रकार और आईटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली द्वारा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से इस बात का पता लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गलगली ने सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशक से इस बारे में जानकारी मांगी थी, जिस पर बताया गया कि 2020 में 26 विभागों के अभियानों पर कुल 104.55 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

इस जानकारी के अनुसार, महिला दिवस पर 5.96 करोड़ रुपये और पदम विभाग पर 9.99 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर 19.94 करोड़ रुपये और विशेष प्रचार अभियान पर चार चरणों में 22.65 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

वर्ष 2021 में 12 विभागों पर 12 मार्च तक 29.79 करोड़ रुपये खर्च किए गए। राज्य स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने 15.94 करोड़ रुपये और जल जीवन मिशन ने 1.88 करोड़ रुपये खर्च किए। सोशल मीडिया पर 45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

गलगली का कहना है कि सोशल मीडिया के नाम पर किया गया खर्च ‘संदिग्ध’ है और क्रिएटिव के नाम पर संदेह पैदा कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर विभागीय स्तर पर होने वाले खर्च, इसकी प्रकृति और इसके लाभार्थी की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग की है।


टैग्स विज्ञापन खर्च राजनीतिक विज्ञापन महाराष्ट्र सरकार उद्धव ठाकरे पब्लिसिटी महाविकास अघाड़ी अनिल गलगली
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

4 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

5 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

6 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

49 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago