होम / ऐड वर्ल्ड / 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी से पहले ही विज्ञापनों की 'बरसात'
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी से पहले ही विज्ञापनों की 'बरसात'
JioStar के बहुप्रतीक्षित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 29 जुलाई को यानी आज होने वाले प्रीमियर से पहले ही आठ प्रमुख ब्रैंड इसके साथ बतौर स्पॉन्सर जुड़ चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
बहुप्रतीक्षित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 29 जुलाई को यानी आज होने वाले प्रीमियर से पहले ही आठ प्रमुख ब्रैंड इसके साथ बतौर स्पॉन्सर जुड़ चुके हैं। यह शो Star Plus और JioHotstar दोनों प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होगा और दोनों पर अलग-अलग ब्रैंड्स ने साझेदारी की है।
Star Plus पर यह शो Tide+, Kalyan Jewellers और Maruti Suzuki India Limited द्वारा को-प्रेजेंट किया जाएगा, वहीं Fortune Soyabean Oil, Colgate और SMART Bazaar को-पावर्ड बाय स्पॉन्सर के रूप में शामिल होंगे। JioHotstar पर Kalyan Jewellers और Maruti Suzuki India Limited दोबारा को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर के रूप में नजर आएंगे, जबकि Fortune Chakki Fresh Atta, UTI Mutual Fund और SMART Bazaar को-पावर्ड बाय स्पॉन्सर के तौर पर साथ आएंगे। इस तरह दोनों प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर कुल आठ ब्रैंड इसके साथ जुड़ चुके हैं।
JioStar के Head of Revenue, Entertainment & International, अजीत वर्गीज ने कहा, “‘क्योंकि...’ की वापसी एक फुल-स्पेक्ट्रम मीडिया मोमेंट है। यह शो एक मल्टी-जेनेरेशनल आईपी है, जो नॉस्टेल्जिया, पहुंच और सांस्कृतिक गहराई का अनोखा मिश्रण पेश करता है, जो एक ही कहानी में हर उम्र के दर्शकों को जोड़ता है। आज बहुत कम शोज ऐसे हैं जो पीढ़ियों के बीच ऐसी कनेक्टिविटी बना पाते हैं, और ‘क्योंकि’ इसमें बेहद सटीक साबित हो रहा है। ब्रैंड्स की इतनी मजबूत दिलचस्पी यह दर्शाती है कि उन्हें इस प्रॉपर्टी की दीर्घकालिक वैल्यू का अंदाजा है।”
चैनल के मुताबिक, यह शो ब्रैंड्स और विज्ञापनदाताओं को विविध विज्ञापन संभावनाएं दे रहा है। टेलीविजन पर ब्रैंड्स को शो इंटीग्रेशन, ग्राफिक प्लेसमेंट, इंटीग्रेटेड लोगो यूनिट और प्रोमो टैग्स जैसी मजबूत उपस्थिति मिल रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन-एपिसोड ग्राफिकल प्लेसमेंट (जैसे ऐस्टन, ब्रैंडेड विंडोज), को-ब्रैंडेड विगनेट्स, CTV पॉज ऐड्स, 3D ब्रेकआउट बिलबोर्ड और फेंस ऐड्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा ब्रैंडेड क्विज से लेकर इमर्सिव लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट तक, डिजिटल माध्यम पर फुल-फनल एंगेजमेंट संभव हो रहा है।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर डेली प्राइम-टाइम शो के तौर पर लौट रहा है। इसमें तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी द्वारा निभाया गया किरदार) और मिहिर विरानी (अमर उपाध्याय द्वारा निभाया गया) जैसे प्रिय पात्रों की वापसी होगी, साथ ही एक नई पीढ़ी और नई कहानियां भी जुड़ेंगी, जो उसी मूल मूल्यों पर आधारित होंगी जिन्होंने शो को कभी एक सांस्कृतिक प्रतीक बनाया था। Star Plus की व्यापक पहुंच और JioHotstar की डिजिटल सटीकता के साथ, यह शो ब्रैंड्स के लिए एक टेंटपोल मार्केटिंग अवसर बनकर उभर रहा है।
Balaji Telefilms द्वारा निर्मित यह शो अपनी मूल शुरुआत के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है और आज के दर्शकों के लिए नए मायने के साथ लौटा है। सीमित एपिसोड्स और पहले से लॉक हुए ब्रैंड्स की बड़ी संख्या के साथ, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ साल 2025 का एक महत्वपूर्ण मीडिया इवेंट बनने जा रहा है।
टैग्स