होम / ऐड वर्ल्ड / वैवाहिक विज्ञापनों में अब लड़कियों के बारे में इस तरह की जानकारी नहीं छापेगा दैनिक भास्कर

वैवाहिक विज्ञापनों में अब लड़कियों के बारे में इस तरह की जानकारी नहीं छापेगा दैनिक भास्कर

समय के साथ हमारे समाज में काफी बदलाव आया है। ऐसे में शादी तय कराने के तौर-तरीके भी काफी बदल गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

समय के साथ हमारे समाज में काफी बदलाव आया है। ऐसे में शादी तय कराने के तौर-तरीके भी काफी बदल गए हैं। पुराने समय में शादी के लिए ज्यादातर पंडित या परिवार के अन्य लोग विवाह योग्य लड़के-लड़कियों की तलाश करते थे और नाई की सहायता से रिश्ते लेकर एक-दूसरे के घर जाया करते थे और रिश्तों की बात करते थे। लेकिन अब ज्यादातर यह काम विज्ञापन, इंटरनेट या मैरिज ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। इन दिनों तमाम अखबारों में वैवाहिक विज्ञापनों की भरमार रहती थी। इन विज्ञापनों में लड़के-लड़कियों के बारे में तमाम विवरण (जैसे-उम्र, रंग, नौकरी व पढ़ाई-लिखाई) दिया रहता है।   

लेकिन अब ऐसे वैवाहिक विज्ञापनो में बेटियों का विवरण छापने के मामले में ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) समूह ने एक नई पहल की है। इस पहल के अनुसार, भास्कर समूह ने तय किया है कि अब अखबार में वैवाहिक विज्ञापनों में बेटियों के रंग से संबंधित विवरण जैसे कि कलर कॉम्प्लेक्शन- गोरी, गेहुआं और फेयर जैसे शब्द प्रकाशित नहीं किए जाएंगे।

‘दैनिक भास्कर’ द्वारा किए गए एक ट्वीट के अनुसार, एक प्रगतिशील समाज के लिए हम सबको ऐसे रंगभेद के खिलाफ खड़ा होना होगा। रंग से परे हर बेटी का अपना विशिष्ट व्यक्तित्व व योग्यता होती है। भास्कर की यह सामाजिक पहल जागरूकता के इसी उद्देश्य के साथ की जा रही है।

दैनिक भास्कर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल की ओर से जारी इस ट्वीट में यह भी कहा गया है, ‘मुझे भरोसा है कि हम सबका एक छोटा सा प्रयास समाज के निर्माण में एक बड़ा योगदान दे सकता है। आने वाली पीढ़ियों को हम एक स्वस्थ और प्रगतिवादी सोच का वातावरण सौंपें, यही वास्तविक विरासत और असल पूंजी होगी।’

इस बारे में ‘दैनिक भास्कर‘ की ओर से किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स दैनिक भास्कर सुधीर अग्रवाल वैवाहिक विज्ञापन
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

4 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

5 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

6 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago