होम / ऐड वर्ल्ड / अपने जन्मदिन पर बॉलीवुड के महानायक ने लिया बड़ा फैसला, यूं मानी फैंस की बात

अपने जन्मदिन पर बॉलीवुड के महानायक ने लिया बड़ा फैसला, यूं मानी फैंस की बात

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 79वां जन्मदिन है। इस खास दिन पर अमिताभ ने एक बड़ा फैसला किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 79वां जन्मदिन है। इस खास दिन पर अमिताभ ने एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, कुछ समय पहले एक पान मसाला ऐड करने के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था, लेकिन तब उन्होंने इस पर खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी, मगर अब इस मामले में अमिताभ बच्चन ने एक्शन ले लिया है। उन्होंने अब 'कमला पसंद' के साथ अपना करार खत्म कर दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर दी है।

वजह बताते हुए अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पर उनके ऑफिस की ओर से जारी एक पोस्ट में कहा गया है, 'कमला पसंद का ऐड प्रसारित होने के कुछ दिन बाद अमिताभ बच्चन ने ब्रैंड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इस करार को खत्म करने का फैसला किया था। जब अमिताभ बच्चन इस ब्रैंड से जुड़े थे, तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट ऐडवरटाइजमेंट के अंतर्गत आता है।'

उन्होंने कहा कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि इससे नई पीढ़ी को पान मसाला का सेवन करने के लिए मोटिवेशन ना मिले। उन्होंने इस ऐड के लिए मिली फीस भी वापस कर दी है।

अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद का ऐड किया था, जिसके बाद इसे लेकर कई सारे लोगों ने आपत्ति जताई थी। लोगों का ऐसा मानना था कि देश की सीनियर मोस्ट पर्सनैलिटी होने के नाते अमिताभ बच्चन को ऐसे ऐड नहीं करने चाहिए। नेशनल एंटी-टोबैको ऑर्गेनाइजेशन ने भी अमिताभ बच्चन से रिक्वेस्ट की थी कि बिग बी इस ऐड से अपना नाम वापस ले लें।

इसी बीच अमिताभ बच्चन से एक फैन ने पान मसाला का ऐड करने पर सवाल भी किया था। इसके जवाब में अमिताभ ने कहा था कि- 'अगर किसी संस्था को इससे फायदा हो रहा है तो फिर हमें ऐसे नहीं सोचना चाहिए कि हम ये क्यों कर रहे हैं। जैसे हम लोगों की इंडस्ट्री चलती है वैसे ही उनकी इंडस्ट्री भी चलती है। आपको ऐसा लगता है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए लेकिन मुझे इसके लिए फीस मिली है।'

 


टैग्स सोशल मीडिया अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक पान मसाला ऐड कमला पसंद
सम्बंधित खबरें

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

17 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

24-February-2026

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23-February-2026


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

8 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

17 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago